
विक्रम बाजपेयी, नईदुनिया, राजनांदगांव। गोवंश की हत्या और मांस बिक्री के आरोपित आरिफ कुरैशी (39) की चिकन शॉप पर प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की। दोपहर 12 बजे नगर निगम का बुलडोजर गौरीनगर पहुंचा। मौके पर एसडीओपी सत्य प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हिंदू संगठन व वार्डवासी इस दौरान दुकान के साथ ही आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे।

बता दें कि 12 और 14 अक्टूबर को गौरीनगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर गोवंश के कटे हुए सिर मिले थे। चिखली पुलिस चौकी में इस घटना पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
16 अक्टूबर की शाम शहर के अलग-अलग इलाके से आरोपितों को हिरासत में लिया गया था। 17 अक्टूबर को एक किशोरी को अभिरक्षा में लेते हुए अन्य 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- कोरबा में गरबा ड्रेस में चलती कार पर स्टंट, बोनट पर लेटी महिला, दरवाजों पर लटकी दो महिलाएं, वीडियो वायरल