• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

राजनांदगांव में कार और ट्रक के बीच टक्कर, हादसे में मां-बेटियों समेत तीन की मौत; दो गंभीर घायल

यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास मंगलवार को हुई।

By Vikram bajpeyeeEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:07:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:15:54 PM (IST)
राजनांदगांव में कार और ट्रक के बीच टक्कर, हादसे में मां-बेटियों समेत तीन की मौत; दो गंभीर घायल
हादसे में तीन की मौत, पिता और बेटी घायल, सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. जमशेदपुर के लिए निकला था कौर परिवार
  2. हादसे में तीन की मौत, पिता और बेटी घायल
  3. कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र के पनेका-बांकल चौक में समता कालोनी निवासी प्रदीप कौर और उनका परिवार सत्‍संग के लिए जमशेदपुर जाते वक्‍त सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में उनकी पत्नी अमृत कौर (45 वर्ष) और उनकी दो बेटियों अमनदीप कौर (13 वर्ष) तथा सिमरन कौर (11 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, प्रदीप सिंह (57 वर्ष) और उनकी एक अन्य पुत्री तथा हरमन कौर (6 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदीप के पिता तेजेंदर सिंह और उनका बड़ा बेटा जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। वे मंगलवार की रात जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे।


पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुआ हादसा

यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास मंगलवार को हुई। कौर परिवार की कार और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में परिवार की मां और दो बेटियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और एक अन्य पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस वाहन से तत्काल जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हास्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रदीप कौर प्रापर्टी और मोटर्स डीलिंग का कार्य करते हैं। वे धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। सामाजिकजनों ने बताया कि वे स्‍थानीय गुरुद्वारे में भी काफी सेवा कार्य किया करते हैं।

जानकारी के अनुसार, 13 अक्‍टूबर को जमशेदपुर में सत्‍संग का आयोजन होना था। प्रदीप कौर अपने परिवार के साथ इसमें ही शामिल होने जा रहे थे। वे सोमवार की सुबह परिवार के साथ तैयार होकर निकले थे। दोपहर में उनकी अपने पिता से चर्चा भी हुई। लेकिन शाम को दुर्घटना की खबर आई जिसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

यह भी पढ़ें- रायपुर में महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, NIA अधिकारी बनकर सात लाख की ठगी, RBI के नाम से भेजा फर्जी प्रमाणपत्र

मौत की खबर से मोहल्‍ले में मातम

सड़क दुर्घटना में कौर परिवार के सदस्‍यों की मौत से पनेका-बांकल स्थित उनके मोहल्‍ले में मातम छाया हुआ है। स्‍थानीय निवासी मोनू श्रीवास्‍तन ने बताया कि प्रदीप कौर और उनका परिवार हंसमुख और मिलनसार स्‍वभाव का है। उनकी तीनों बेटियों का चहकना लोगों को भाता था। मोहल्‍ले वासियों को पूरे परिवार के साथ हुए इस हादसे ने झकझोर दिया है। अमृत कौर के अलावा उनकी बेटियों अमनदीप और सिमरन की मृत्‍यु से सभी स्‍तब्ध हैं।

तीन महीने पहले ही घर बनाया, 2011 में हुई थी शादी

प्रदीप कौर का विवाह अमृता कौर से वर्ष 2011 में हुआ था। दोनों की तीन बेटियां थीं। तीन महीने पहले ही वह समता कालोनी स्थित अपने नये मकान में रहने आए थे। सामाजिकजनों ने बताया कि कौर परिवार ने पहले काफी संकटों से गुजरा है। कुछ महीनों पहले तक परिवार महेश नगर में किराए के मकान पर रहता था। इसी दौरान प्रदीप सिंह ने यहां अपना घर बनाया और हंसी-खुशी परिवार के साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़ें- रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, जोन से मुख्यालय तक फेरबदल, देखें लेटेस्ट अपडेट