• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ा झटका, फसल बीमा योजना के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता; 8939 सूचनाएं खारिज

खरीफ 2026 के तहत जिले की सात तहसीलों से फसल क्षति की कुल 10,168 सूचनाएं प्राप्त हुईं, लेकिन इनमें से केवल 1,229 को ही स्वीकृति मिल सकी।

By Rohit DewanganEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 01:06:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 01:06:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ा झटका, फसल बीमा योजना के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता; 8939 सूचनाएं खारिज
10,168 में से 8,939 सूचनाएं खारिज

HighLights

  1. मौसम की मार के बाद किसानों की बढ़ी चिंता
  2. फसल बीमा योजना के आंकड़ों ने दिया झटका
  3. 10,168 में से 8,939 सूचनाएं को किया खारिज

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। खेतों में पसीना बहाकर फसल तैयार करने वाले किसानों के सामने इस बार मौसम की मार के साथ आर्थिक संकट भी गहराता नजर आ रहा है। पहले बेमौसम बारिश और चक्रवात अर्णब ने खेतों में खड़ी धान की फसल को प्रभावित किया, अब फसल बीमा योजना के आंकड़ों ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।

प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले के किसानों की बड़ी संख्या में दर्ज कराई गई क्षति संबंधी सूचनाएं अस्वीकृत हो गई हैं।

खरीफ 2026 के तहत जिले की सात तहसीलों से फसल क्षति की कुल 10,168 सूचनाएं प्राप्त हुईं, लेकिन इनमें से केवल 1,229 को ही स्वीकृति मिल सकी। शेष 8,939 सूचनाएं खारिज कर दी गईं।

यानी करीब 88 प्रतिशत सूचनाओं को मंजूरी नहीं मिली। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्णब के प्रभाव से अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में राजनांदगांव जिले में बेमौसम बारिश हुई थी।

बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हुई और किसानों को उत्पादन में नुकसान की आशंका सताने लगी। कई क्षेत्रों में फसल क्षति के सर्वे और मुआवजे की मांग भी उठी। सर्वे 15 नवंबर तक होगा। इधर, किसानों ने बताया कि कंपनी के अधिकारी खेतों पहुंचे ही नहीं और रिपोर्ट बनाकर दे दिए।


डोंगरगढ़ में सबसे ज्यादा सूचनाएं

तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो डोंगरगढ़ में सबसे अधिक 3,013 सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें 515 स्वीकृत और 2,498 अस्वीकृत की गईं। राजनांदगांव तहसील में 1,923 सूचनाओं में से 246 स्वीकृत और 1,677 अस्वीकृत हुईं। डोंगरगांव में 1,399 में से केवल 90 स्वीकृत और 1,309 अस्वीकृत की गईं।

घुमका में 1,328 सूचनाओं में 147 स्वीकृत और 1,181 अस्वीकृत हुईं। छुरिया में 849 में से 66 स्वीकृत और 783 अस्वीकृत, कुमरदा में 893 में से 68 स्वीकृत और 825 अस्वीकृत तथा लाल बहादुर नगर में 763 में से 97 स्वीकृत और 666 सूचनाएं अस्वीकृत की गईं।

1.42 लाख हेक्टेयर में फसल बीमा

दूसरी ओर खरीफ सीजन 2026 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में कुल 1,42,283.89 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीयन हुआ है। इसमें धान की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। धान असिंचित के 1,11,776.50 हेक्टेयर और धान सिंचित के 29,931.56 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा कराया गया है।

इस तरह धान की दोनों श्रेणियों को मिलाकर 1,41,708.06 हेक्टेयर रकबा बीमित हुआ है, जो कुल बीमित क्षेत्र का लगभग 99.6 प्रतिशत है। खास बात यह है कि असिंचित धान का बीमित रकबा सिंचित धान की तुलना में करीब चार गुना है। धान के अलावा सोयाबीन के 504.01 हेक्टेयर, अरहर (तुअर) के 64.30 हेक्टेयर, कोदो-कुटकी के 4.19 हेक्टेयर तथा उड़द के 3.33 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा कराया गया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, बिना डिजिटल क्रॉप सर्वे के मिलेगी आदान राशि, सरकार का एलान

विकासखंड कुल प्राप्त सूचनाएं स्वीकृत अस्वीकृत

छुरिया 849 66 789

डोंगरगांव 1399 90 1309

डोंगरगढ़ 3013 515 2498

घुमका 1328 147 1181

कुमर्दा 893 68 825

लालबहादुर नगर 763 97 666

राजनांदगांव 1923 246 1677

कंपनी सर्वे कर चुकी

कृषि मौसम सलाहनुसार चक्रवाती तूफान अर्णब को देखते हुए किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 में एक लाख 42 हजार 283 हेक्टेयर क्षेत्र में बीमा पंजीयन कराए हैं। बीमा कंपनी सर्वे कर चुकी है। इसके आधार पर कंपनी प्रभावित किसानों को बीमा की राशि प्रदान करेगी। टीकम सिंह ठाकुर, उपसंचालक, कृषि

यह भी पढ़ें- रायपुर में स्पोर्ट्स टीचर ने की खुदकुशी, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो लगाई फांसी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।