• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब की तस्करी, GPS को चकमा देकर महाराष्ट्र से ला रहे थे आरोपी

CG Crime: राजनांदगांव के पड़रामटोला के पास महतारी एक्सप्रेस से 16$ पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने महतारी एक्सप्रेस के चालक इन्द्र कुमार उर्फ र...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 12:26:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 12:26:58 PM (IST)
महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब की तस्करी, GPS को चकमा देकर महाराष्ट्र से ला रहे थे आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू

HighLights

  1. महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी अवैध शराब जब्त।
  2. महाराष्ट्र से शराब तस्करी करते चालक गिरफ्तार।
  3. फर्जी इवेंट डालकर GPS को दिया चकमा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद छुरिया ब्लाक के पड़रामटोला के पास महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब बरामद की गई है। आरोपित इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (25) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महतारी एक्सप्रेस का चालक है। पुलिस ने रविवार - सोमवार की दरम्यानी रात दो बजे यह कार्रवाई की है।

आरोपित महाराष्ट्र के खेड़ेपार से यह अवैध शराब लेकर कल्लूटोला जा रहा था। आरोपित ने बताया है कि वह यह शराब किसी नागेश कतलाम को डिलीवर करने वाला था। इस एवज में उसे दो हजार रूपये मिलते थे। उसने पुलिस को जानकारी दी कि यह दूसरी बार है जब वह तस्करी कर रहा था। आरोपित के खिलाफ धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


GPS की मॉनिटरिंग, बावजूद दूर राज्य जा रही गाड़ी

महतारी एक्सप्रेस की मॉनिटरिंग के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए गये हैं। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर महाराष्ट्र पहुंचा और शराब लेकर वापस लौटा। चालक एक बार पहले भी यह काम कर चुका है। बताया जा रहा है कि इस मामले में महतारी एक्सप्रेस के पोर्टल में इवेंट अपलोड किये जाने में भी फर्जीवाड़ा किया गया। आरोपित ने इसमें अपने साथी की मदद ली। पुलिस इसकी भी जानकारी जुटाने की बात कह रही है।

'डंडा पड़ेगा तो सब बताओगे'

महतारी एक्सप्रेस से शराब पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक छन्नी साहू, कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी के साथ थाने पहुंची। उन्होंने आरोपित से कई सवाल किये। जब इसपर आरोपित ने जवाब नहीं दिया तो पूर्व विधायक ने कहा, सीधे बता दो अभी पुलिस का डंडा पड़ेगा तो सब बताने लगोगे। उन्होंने कहा ये चिंताजनक है कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में लगे वाहनों से शराब तस्करी जैसे अपराध हो रहे हैं।

छुरिया के थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि प्रकरण में जांच जारी है। शराब किसके पास से लायी गई, कहां और किसके पास ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है। जो भी जानकारी सामने आएगी उसपर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railway: नवरात्र-दशहरा पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, 200 पार हुई वेटिंग, सीट मिलना बनी चुनौती