• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

CG में साइबर ठगी का बड़ा मामला, सीबीआई अधिकारी बनकर NRI महिला से 80 लाख की ठगी

CG Digital Arrest Scam: राजनांदगांव के सन सिटी क्षेत्र में डिजिटल अरेस्ट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें अमेरिका से लौटी NRI वृद्धा शीला...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 17 Nov 2025 08:12:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Nov 2025 08:12:30 PM (IST)
CG में साइबर ठगी का बड़ा मामला, सीबीआई अधिकारी बनकर NRI महिला से 80 लाख की ठगी
CG में डिजिटल अरेस्ट कर NRI वृद्धा से ₹80 लाख उड़ाए। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. ठग ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया।
  2. बैंक कर्मियों ने रोका, पर पीड़िता डर गईं।
  3. कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव: शहर के सन सिटी इलाके में डिजिटल अरेस्ट का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसमें अमेरिका से लौटी एक एनआरआई वृद्धा शीला सु बाल को फर्जी जांच का भय दिखाकर 80 लाख रुपए से ठग लिया गया। पीड़िता ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने फोन कॉल के विवरण से एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली टीआई नंदकिशोर गौतम ने बताया कि पीड़िता के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए मनीलांड्रिंग की जांच का हवाला दिया। इसके तुरंत बाद एक अन्य व्यक्ति ने जांच अधिकारी बनकर संपर्क किया और धमकी भरे स्वर में कहा कि जांच पूर्ण होने तक पीड़िता अपने सभी बैंक खातों की राशि उसके बताए खातों में जमा करें।


धमकियों से डरी हुई शीला सु बाल ने अपने कई खातों से कुल 80 लाख रुपए धोखेबाजों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने उन्हें पैसे न भेजने की सलाह भी दी, लेकिन भय के कारण वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुईं। रकम भेजने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। अब कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और कॉल करने वालों की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- CG Crime: रायपुर में नकली महिला पुलिस बन छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, 1.50 लाख के सामान की लूट