• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी शुरू, पहले दिन राजनांदगांव में 726 और दुर्ग में 350 किसानों ने बेची फसल

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो गई।

By Vikram bajpeyeeEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 07:02:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 07:02:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी शुरू, पहले दिन राजनांदगांव में 726 और दुर्ग में 350 किसानों ने बेची फसल
प्रदेश में आज से शुरू हुई धान की खरीदी

HighLights

  1. प्रदेश में आज से शुरू हुई धान की खरीदी
  2. राजनांदगांव में 118 उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी
  3. दुर्ग में 13,808 क्विंटल धान की हुई खरीदी

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो गई। पहले ही दिन किसानों में उत्साह देखने को मिला। जिले के 118 उपार्जन केंद्रों में 726 किसानों से कुल 26,361.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जारी टोकन के आधार पर धान बेचने वाले किसानों में 89.19 प्रतिशत ने पहले दिन ही अपनी उपज बेच दी। जबकि तीन समितियों में किसान उपज बेचने नहीं पहुंचे।

खाद्य शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, पहले दिन जिले में कुल 814 टोकन जारी किए गए थे। इनमें 27 टोकन समितियों के माध्यम से और 787 टोकन किसानों ने मोबाइल एप से स्वयं प्राप्त किए थे। इन टोकन के आधार पर कुल 32,655.60 क्विंटल धान बेचने का पंजीयन हुआ था।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज सीएम हाउस का घेराव, आदिवासी समाज कर रहा जनजातीय गौरव दिवस का विरोध

पहले दिन बड़ी संख्या में बेची गई फसल

खरीदी के पहले दिन समिति से टोकन प्राप्त करने वाले 24 किसानों ने 813.20 क्विंटल धान बेचा, जबकि मोबाइल एप से टोकन लेने वाले 702 किसानों से 25,548 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इस तरह पहले दिन जारी टोकन के मुकाबले बड़ी संख्या में किसानों ने उपज बेचकर खरीदी प्रक्रिया में सहभागिता की।

दुर्ग में 350 किसानों ने बेची फसल

दूसरी ओर, दुर्ग जिले में रविवार को धान खरीदी के पहले दिन 18 बैंक शाखाओं के माध्यम से अब तक 350 किसानों से 13,808.40 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया। बैंक शाखावार जारी रिपोर्ट के अनुसार इसकी कुल राशि 3 करोड़ 38 लाख 94 हजार 904 रुपये 40 पैसे है। खरीदी में सलूद बैंक शाखा सबसे आगे है। यहां 97 किसानों से 3444 क्विंटल धान खरीदा गया है, जिसकी कुल राशि 84 लाख 55 हजार 92 रुपये दर्ज है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में अब AI से होगी छात्रों और पढ़ाई की निगरानी, लॉन्च किए गए तीन पोर्टल

रिपोर्ट के अनुसार, जामगांव-आर शाखा में 48 किसानों से 2158.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। वहीं अंडा शाखा में 44 किसानों से 1474.80 क्विंटल धान खरीदा गया। भिलाई-3 शाखा में 25 किसानों से 1019.20 क्विंटल, रानोतराई में 21 किसानों से 844 क्विंटल और नगपुरा में 19 किसानों से 884.40 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है।

पाटन शाखा में 16 किसानों से 570.80 क्विंटल तथा घोटा में 15 किसानों से 463.20 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसी तरह धमधा शाखा में 12 किसानों से 490.40 क्विंटल, बल्हारी में 11 किसानों से 673.20 क्विंटल, दुर्ग में 10 किसानों से 449.20 क्विंटल और जामगांव-एम में नौ किसानों से 392.80 क्विंटल धान खरीदा गया है।

मुरमुंदा में सात, झीट में छह, बोरसी और सुपेला में तीन-तीन तथा ननकट्ठी शाखा में एक किसान से धान की खरीदी दर्ज की गई है। सेलूद शाखा से सर्वाधिक 3444 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। इसके बाद जामगांव-आर और अंडा शाखा का स्थान है। कुल खरीदी में मोटा धान 3722 क्विंटल, पतला 9430 क्विंटल और सरना 656.40 क्विंटल शामिल है।

यह भी पढ़ें- MP में लापरवाही के फेर में फंसा स्ट्रीट लाइटों का प्रोजेक्ट, राजमार्गों पर शुरू नहीं हुई स्मार्ट लाइटिंग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।