
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। रेलवे की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के संचालन को लेकर यात्रियों की नाराजगी सामने आई है। गुरुवार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में आयोजित रेल जनसंवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। इस दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी और शौचालयों में गंदगी को लेकर शिकायतों की झड़ी लग गई।
यात्रियों ने रेलवे से ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय पर सुनिश्चित करने के साथ ही शौचालयों की नियमित सफाई कराने की मांग की। जनसंवाद के दौरान यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों के देर से चलने के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है। इससे यात्रियों की दिनचर्या और आगे की यात्रा की योजनाएं भी प्रभावित होती हैं।
यात्रियों ने रेलवे से ट्रेनों की समय-सारिणी का पालन कराने और परिचालन व्यवस्था में सुधार करने की मांग उठाई। वहीं, ट्रेनों के शौचालयों में साफ-सफाई की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया। यात्रियों ने शौचालयों की नियमित सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत बताई।
यह भी पढ़ें- MP के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, भोपाल-बीना-कटनी रूट पर चार मेमू ट्रेनें कैंसिल, 19 ट्रेनों का रूट और स्टेशन बदला
उनका कहना था कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान स्वच्छ शौचालय और बेहतर यात्री सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। रेल जनसंवाद के माध्यम से यात्रियों ने रेलवे तक अपनी समस्याएं पहुंचाते हुए सुविधाओं में सुधार की अपेक्षा जताई। अब यात्रियों की मांगों पर रेलवे प्रबंधन की ओर से किस तरह के कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें- Indian Railways Cancelled Trains: चक्रधरपुर में नवंबर से मेगा ब्लाक छह ट्रेनें कैंसल, दो का बदलेगा रूट