• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

19 बैंक खातों में दो करोड़ 88 लाख से अधिक का लेनदेन, 10 गिरफ्तार

अलग-अलग राज्यों में हुए साइबर फ्रॉड के करीब दो करोड़ 88 लाख 33 हजार 185 रुपये को 19 खातों में प्राप्त किया गया है। इन खातों में उपयोग अवैध धन लाभ अर्ज...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 05 Mar 2025 01:03:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Mar 2025 01:03:50 PM (IST)
19 बैंक खातों में दो करोड़ 88 लाख से अधिक का लेनदेन, 10 गिरफ्तार
साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले खाताधारकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

HighLights

  1. खाताधारकों को हर माह लेन-देन के पीछे कमीशन दिया जाता था।
  2. गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से जानकारी मिली थी।
  3. थाना खैरागढ़ में बैंकों के म्यूल अकांउट खाता धारकों की जांच की गई।

नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। बैंक खातों में साइबर ठगों के करोड़ों रुपये लेन-देन का मामला सामने आया है। मामले में खैरागढ़ पुलिस ने 19 खाताधारकों की जांच की। इसमें 10 खातों में करीब दो करोड़ 88 लाख से अधिक का लेनदेन हुआ है। मामले में पुलिस 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

खाताधारकों को हर माह लेन-देन के पीछे कमीशन दिया जाता था। साइबर सेल ने यह कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से जानकारी मिली थी। इसके बाद थाना खैरागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों के म्यूल अकांउट खाता धारकों की जांच की गई।


इसमें पता चला कि अलग-अलग राज्यों में हुए साइबर फ्रॉड के करीब दो करोड़ 88 लाख 33 हजार 185 रुपये को 19 खातों में प्राप्त किया गया है। इन खातों में उपयोग अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए किया गया था। साथ ही इन खातों के संबंध में दूसरे राज्यों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज हुई थी।

अन्य खाता धारकों का कर रहे हैं पता

मामले की विवेचना दौरान उक्त बैंक के खाताधारकों से पूछताछ की गई। जिस पर खाताधारकों द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों से साइबर ठगी की राशि को अपने अकाउंट में लेना तथा अपने बैंक खाता को किराए पर देने एवं कमीशन का रकम प्राप्त करनी की बात स्वीकार की गई है।

यह भी पढ़ें- महतारी वंदन पर विपक्ष का हंगामा, सदन से किया वॉकआउट

प्रकरण में अब तक दो करोड़ 88 लाख 33 हजार 185 रुपये का ट्रांजेक्शन डिटेल की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रकरण में अन्य खाता धारकों की पतासाजी की जा रही है।

इन खाताधारकों पर हुई कार्रवाई

जांच के बाद छुईखदान कोहलाटोला निवासी आकाश कुमार नेताम, चिंगली निवासी प्रेमसिंग वर्मा, अमलीडीह निवासी अमन चौहान, खैरागढ़ दाउचौरा निवासी छोटू सारथी, खैरागढ़ वार्ड राहुल सारथी, गंजीपारा वार्ड तीन निवासी बीरू लहरे, दाउचौरा निवासी आकाश मेश्राम, छुईखदान कोहलाटोला निवास चंद्रेश कुमार चंदेल, पद्मावतीपुर निवासी जितेंद्र जंघेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें- सुकमा के धनिकोर्ता में रहस्यमयी बीमारी… सीने में दर्द और खांसी के बाद 13 लोगों की मौत

जहां से कोर्ट के आदेश पर उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। बताते चलें कि बीते दिनों में छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसे देखते हुए साय सरकार ने इस बार पेश किए गए बजट में ठगी के मामलों से निपटने के लिए साइबर थाने खोलने को मंजूरी दी है।