• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महतारी वंदन पर विपक्ष का हंगामा, सदन से किया वॉकआउट

प्रश्नकाल में पूर्व मंत्री और खरसिया के कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने महतारी वंदन योजना में बुजुर्ग महिलाओं को मिलने वाली राशि में कटौती का मुद्दा उठात...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 05 Mar 2025 12:50:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Mar 2025 12:55:51 PM (IST)
महतारी वंदन पर विपक्ष का हंगामा, सदन से किया वॉकआउट
महतारी वंदन योजना की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. योजना में बुजुर्ग महिलाओं की राशि में कटौती पर विपक्ष ने उठाए कई सवाल।
  2. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए विपक्ष के सवालों के जवाब।
  3. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए रखी अपनी बात।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में महतारी वंदन योजना को लेकर मंगलवार को विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और सदन से बहिर्गमन कर दिया। प्रश्नकाल में पूर्व मंत्री और खरसिया के कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने महतारी वंदन योजना में बुजुर्ग महिलाओं को मिलने वाली राशि में कटौती का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

पटेल ने पूछा कि 60 साल से ऊपर की महिलाओं को महतारी वंदन योजना में कितनी राशि मिल रही है, क्या उन्हें मिलने वाली पेंशन से अतिरिक्त राशि मिल रही है या फिर वृद्धा पेंशन से ही राशि की कटौती की जा रही है। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना में महिलाओं को एक हजार रुपये मिलता है।


जिन बुजुर्ग महिलाओं को 500 रुपये पेंशन मिलती है, उन्हें अंतर की राशि का भुगतान किया जाता है। उमेश पटेल ने कहा कि सरकार बुजुर्ग महिलाओं को मिलने वाली 500 रुपये की राशि काट रही है, जो उनके साथ बहुत बड़ा धोखा है।

उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि योजना को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है और वास्तविक लाभार्थियों को इसका पूरा फायदा नहीं मिल रहा है। इस पर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जब मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ, तो उन्होंने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- 500 रुपये दे नहीं सके और बात करते हैं

विपक्ष के हंगामे के बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो खुद 500 रुपये की राशि देने में असफल रहे, वे अब सवाल उठा रहे हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने भी साव का समर्थन किया।

69 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही राशि

विधायक उमेश पटेल ने पूछा कि योजना के तहत कितनी महिलाओं को लाभ मिल रहा है और कितनी महिलाओं की राशि काटी गई है। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना के पहले चरण में 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था।

मगर, वर्तमान में 69 लाख 63 हजार 621 महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं। लाभार्थियों की संख्या में आई कमी मृत्यु, डुप्लीकेट पंजीयन और अपात्रता के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरी, अन्य पर चलेगा केस

naidunia_image

महंत ने पूछा- मृत महिला की जानकारी कैसे मिलती है

प्रश्न काल में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी महतारी वंदन योजना को लेकर प्रश्न किया। उन्होंने पूछा कि किसी महिला की मृत्यु हो गई है, तो ये जानकारी विभाग तक कितने दिनों में और कैसे पहुंचती है।

इस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से स्वजन भी इसकी जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मृत महिलाओं की जानकारी देती हैं। इसके बाद ऐसी महिलाओं के बैंक खाते को ब्लॉक करके भुगतान की प्रक्रिया रोकी जाती है।

यह भी पढ़ें- सुकमा के धनिकोर्ता में रहस्यमयी बीमारी… सीने में दर्द और खांसी के बाद 13 लोगों की मौत

उमेश पटेल बोले- अभिनेत्री का नाम आने पर भी जांच नहीं कराई

विधायक उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि बस्तर में अभिनेत्री के नाम पर फर्जी व्यक्ति को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया गया। मामले की जांच नहीं कराई गई। मंत्री ने कहा कि बस्तर जिले में फर्जी नामों से योजना का लाभ उठाने का मामला सामने आया है, जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। समय-समय पर जांच करा रहे हैं।