• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सुकमा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़: शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी

ओवादियों के शहीदी सप्ताह के दौरान मंगलवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अभी तक दो जवानों के घायल होने की खबर निकल कर सामन...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 29 Jul 2025 11:43:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Jul 2025 11:51:34 AM (IST)
छत्तीसगढ़: शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी
शहीदी सप्ताह के दौरान रक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शहीदी सप्ताह के दौरान रक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
  2. जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़
  3. सुरक्षाबलों पर फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।

नईदुनिया न्यूज, सुकमा: माओवादियों केशहीदी सप्ताह के दौरान मंगलवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ आज सुबह उस वक्त शुरू हुई जब डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान जंगलों में सर्चिंग अभियान पर निकले थे। शहर में हो रही बारिश के बीच मुठभेड़ रुक-रुक कर हो रही है। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुठभेड़ स्थल का नाम गोपनीय रखा गया, जैसे ही मुठभेड़ खत्म होगी उसके बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

घात लगाकर हमला

शहीदी सप्ताह के मद्देनज़र सुरक्षा बलों ने सर्चिंग तेज कर रखी थी। इसी दौरान घात लगाए माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बीच एक आईईडी ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हो गए बताया जाता है कि दोनो जवानों को मामूली चोंट आई है। वही मुठभेड़ अभी भी जारी है।


सर्च ऑपरेशन जारी

सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। मुठभेड़ प्रभावित क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग जारी है।

जिले के एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। एसपी चव्हाण ने बताया कि सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ स्थल के बारे में जानकारी साझा नहीं की जा रही है। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh Conversion Case : मुफ्त चिकित्सा, शिक्षा, नौकरी और पैसा... पकड़े गए एजेंट ने बताया कैसे होता है आदिवासी युवतियों का मतांतरण