• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

छत्तीसगढ़ में एमडी और एमएस आयुर्वेद की परीक्षा 21 नवबंर से, 13 हजार रुपये परीक्षा शुल्क, 16 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं

आयुष विश्वविद्यालय ने एमडी और एमएस आयुर्वेद अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 05:59:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 05:59:27 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में एमडी और एमएस आयुर्वेद की परीक्षा 21 नवबंर से,  13 हजार रुपये परीक्षा शुल्क, 16 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं
आयुर्वेद अंतिम वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल जारी, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. आयुर्वेद अंतिम वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल जारी
  2. 21 से 27 नवंबर तक की होंगी लिखित परीक्षाएं
  3. 16 दिसंबर तक आयोजित होंगी प्रायोगित परीक्षाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। आयुष विश्वविद्यालय ने एमडी और एमएस आयुर्वेद अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। लिखित परीक्षाएं 21 से 27 नवंबर तक होंगी।

परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 28 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के अपने महाविद्यालय में फार्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद 10 प्रतिशत विलंब शुल्क के साथ तीन नवंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

परीक्षा शुल्क 13 हजार रुपये

परीक्षा फार्म ऑफलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। विद्यार्थियों को आवेदन के साथ नामांकन पत्रक की पावती भी लगानी होगी। परीक्षा शुल्क 13 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होंगी।

यह भी पढ़ें- 'वैभव सूर्यवंशी के बस की बात नहीं', न्यूजीलैंड के खिलाफ युवा बल्लेबाज के फ्लॉप होने पर पूर्व दिग्गज अश्विन ने दिया बड़ा बयान

पहला पेपर 21 नवंबर, दूसरा 23 नवंबर, तीसरा 25 नवंबर और चौथा पेपर 27 नवंबर को होगा। परीक्षा केंद्र रायपुर स्थित शासकीय एनपीए आयुर्वेद महाविद्यालय, जीई रोड को बनाया गया है। प्रायोगिक परीक्षाएं 16 दिसंबर तक पूरी कराई जाएंगी। महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के आवेदन जांचने के बाद ही विश्वविद्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 25 लाख मतदाताओं के नाम काटे, यह हमारी हार के अंतर से चार गुना, बोले- कांग्रेस नेता अकबर


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।