• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

टीचर बनने का सुनहरा मौका! CTET फरवरी 2026 की एग्जाम डेट का हुआ एलान, CBSE ने दिया अपडेट

CTET FEB 2026 Exam Notification: शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी (CTET...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 26 Oct 2025 02:46:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Oct 2025 02:46:40 PM (IST)
टीचर बनने का सुनहरा मौका! CTET फरवरी 2026 की एग्जाम डेट का हुआ एलान, CBSE ने दिया अपडेट
CBSE ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।

HighLights

  1. CTET फरवरी 2026 एग्जाम डेट 8 फरवरी तय।
  2. आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी ऑनलाइन शुरू।
  3. परीक्षा देशभर के केंद्रों पर आयोजित होगी।

एजुकेशन डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने Central Teacher Eligibility Test (CTET) February 2026 परीक्षा के आयोजन की घोषणा कर दी है। हाल ही में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को पूरे देश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार भी परीक्षा दो पेपर्स में होगी - पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए।

आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

CBSE की ओर से CTET Feb 2026 परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ ही यह जानकारी दी गई है कि आवेदन प्रक्रिया किसी भी समय शुरू की जा सकती है। आवेदन शुरू होते ही विस्तृत अधिसूचना वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी।


naidunia_image

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria For CTET)

  • पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या उसके समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।
  • वहीं, कुछ मामलों में स्नातक डिग्री के साथ बी.एड (B.Ed) धारक भी पात्र होंगे।
  • पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए उम्मीदवारों को स्नातक डिग्री के साथ 2 वर्षीय डी.एल.एड. (D.El.Ed) या इसके समकक्ष कोर्स पास होना आवश्यक है।
  • पेपर 1 में पास उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे, जबकि पेपर 2 में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए पात्र माने जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

1. उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

2. “CTET February 2026 Application” लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. अब फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, पता आदि डिटेल्स भरें।

5. हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।

6. अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट करें।

7. आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • केवल एक पेपर (पेपर 1 या 2) के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 होगा।
  • दोनों पेपर्स के लिए ₹1200 का शुल्क जमा करना होगा।
  • SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का शुल्क ₹500 और दोनों पेपर्स के लिए ₹600 निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- DSSSB TGT Recruitment 2025: शिक्षक के पदों पर निकाली बंपर भर्ती... ₹1,42,400 प्रतिमाह तक मिलेगी सैलरी

परीक्षा प्रारूप (Exam Format)

सीटीईटी परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। प्रत्येक पेपर का समय दो घंटे तीस मिनट होगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।

सीबीएसई की यह घोषणा शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर लेकर आई है। अब उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने का इंतजार है ताकि वे परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हो सकें।