• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

ग्वालियर के लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा संस्थान में 21 अक्टूबर से परीक्षाएं, कई पाठ्यक्रमों का टाइम टेबल जारी

Lakshmibai National Institute of Physical Education: थ्योरी पेपर की समय-सारणी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि विभिन्न प्रायोग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 02:02:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 02:13:54 PM (IST)
ग्वालियर के लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा संस्थान में 21 अक्टूबर से परीक्षाएं, कई पाठ्यक्रमों का टाइम टेबल जारी
लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की तस्वीर।

HighLights

  1. विभिन्न पाठ्यक्रमों की थ्योरी, प्रायोगिक प्रैक्टिकल की परीक्षाएं होंगी
  2. गतिविधियां के पेपर सुबह 6:30 बजे और दोपहर के सत्र में आयोजित होंगे
  3. इंटर्नशिप से जुड़े सत्र सुबह और दोपहर की पालियों में में होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) ने अक्टूबर में आयोजित होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की थ्योरी, प्रायोगिक प्रैक्टिकल, एक्टिविटी और शिक्षण क्षमता परीक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल घोषित कर दिया गया है। संस्थान के परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) एमके सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षाएं आगामी 21 से शुरू होंगी।

परीक्षा कार्यक्रम में बीपीएड-चौथा सेमेस्टर (विशेष), बीपीएड सातवां व आठवां सेमेस्टर (एटीकेटी), विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्स जैसे योग, स्पोर्ट्स कोचिंग के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर (एटीकेटी) तथा बीपीएड तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे।

थ्योरी पेपर की समय-सारणी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि विभिन्न प्रायोगिक और गतिविधि परीक्षाएं सुबह और दोपहर की पालियों में संपन्न होंगी।

परीक्षा का विस्तृत समय-सारणी

21 अक्टूबर 2026 (बुधवार)

  • बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर (विशेष): किनेसियोलॉजी
  • बीपीएड सप्तम सेमेस्टर (एटीकेटी): बेसिक्स ऑफ करिकुलम
  • बीपीएड अष्टम सेमेस्टर (एटीकेटी): पेडागोजी ऑफ अपर प्राइमरी फिजिकल एजुकेशन
  • पीजीडीवायएड प्रथम सेमेस्टर (एटीकेअी): करेक्टिव्स इन फिजिकल एजुकेशन
  • पीजीडीएससी प्रथम सेमेस्टर (एटीकेटी): एप्लाइड एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी
  • एससी प्रथम सेमेस्टर (एटीकेटी): थ्योरी आफ स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, फिजियोलॉजी एंड फिजियोलॉजी ऑफ एक्सरसाइज/किनेसियोलॉजी एंड स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स
  • पीजीडीएसएससी प्रथम सेमेस्टर (एटीकेटी): फंडामेंटल्स आफ किनेसियोलॉजी एंड स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स
  • पीजीडीएससी द्वितीय सेमेस्टर (एटीकेटी): फाउंडेशन ऑफ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
  • बीपीएड तृतीय सेमेस्टर (एटीकेटी द्वितीय अवसर): थ्योरी एंड साइंस ऑफ गेम
  • बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर (एटीकेटी द्वितीय अवसर): थ्योरी एंड साइंस ऑफ गेम
  • बीपीएड पंचम सेमेस्टर (एटीकेटी द्वितीय अवसर): स्पोर्ट्स एंथ्रोपोलॉजी
  • बीपीएड षष्ठम सेमेस्टर (एटीकेटी द्वितीय अवसर): एजुकेशनल टेक्नोलॉजी

22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

  • बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर (विशेष): किनेसियोलाजी 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
  • बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर (विशेष): वैकल्पिक पेपर (विकल्प - 1. रीक्रिएशन एंड कैम्पिंग, 2. इंट्रोडक्शन टू सोशल साइंसेज)
  • विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक, कौशल दक्षता और खेल गतिविधियों (हैंडबाल, वालीबॉल, बाक्सिंग आदि) के पेपर सुबह 6:30 बजे और दोपहर के सत्र में आयोजित होंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती! शिक्षक और पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा पद, देखें लिस्ट

27 से 29 अक्टूबर 2026

इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के प्रैक्टिकल स्किल्स (जिम्नास्टिक, रेसलिंग, जूडो, क्रिकेट, एरोबिक्स), टीचिंग एबिलिटी, कोचिंग लेसन और इंटर्नशिप से जुड़े सत्र सुबह और दोपहर की पालियों में संपन्न होंगे। संस्थान प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा कार्यक्रम का विधिवत अवलोकन करें तथा किसी भी अपरिहार्य स्थिति में बदलाव की सूचना के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट या छात्र सूचना पटल के संपर्क में रहें।


यह भी पढ़ें- MP में ESB की भर्ती परीक्षा में होगा बदलाव, 100 में से 25 सवाल होंगे मध्य प्रदेश से जुड़े