• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

MP SET 2025: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एप्लीकेशन स्टार्ट, फीस, एलिजिबिलिटी की पूरी डिटेल एक क्लिक में

MP SET 2025 Online Apply: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 27 Oct 2025 02:17:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Oct 2025 02:24:51 PM (IST)
MP SET 2025: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एप्लीकेशन स्टार्ट, फीस, एलिजिबिलिटी की पूरी डिटेल एक क्लिक में
MP SET 2025: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऐसे करें अप्लाई।

HighLights

  1. MP SET 2025 के लिए आवेदन हुए शुरू।
  2. आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025।
  3. पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55% अंक जरूरी।

एजुकेशन डेस्क: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [mppsc.mp.gov.in](https://mppsc.mp.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी। उम्मीदवार वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद MP SET 2025 के लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।


पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria For MP SET 2025)

  • मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 55% अंक प्राप्त हों।
  • मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट दी गई है।
  • जो उम्मीदवार अपने पोस्ट ग्रेजुएशन के चौथे सेमेस्टर या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इस परीक्षा के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, यानी सभी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

naidunia_image

आवेदन शुल्क (MP SET 2025 Application Fee)

एमपी एसईटी 2025 के आवेदन पत्र के साथ सामान्य श्रेणी और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को ₹500 का शुल्क देना होगा। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 तय किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी उम्मीदवारों को ₹40 पोर्टल शुल्क भी देना होगा। इसके साथ ही यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार ₹50 अतिरिक्त शुल्क देकर उसमें संशोधन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप (Online Apply Step-by-Step)

1. सबसे पहले उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।

3. अब MP SET 2025 के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

4. सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

5. मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें- टीचर बनने का सुनहरा मौका! CTET फरवरी 2026 की एग्जाम डेट का हुआ एलान, CBSE ने दिया अपडेट

महत्वपूर्ण जानकारी (Important Information)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें ताकि सभी नियमों और पात्रता मानदंडों को अच्छे से समझ सकें। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो कॉलेज या विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं।