• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

दिसंबर में होगी एनटीईटी परीक्षा, आयुष पीजी डिग्री धारी ही दे सकेंगे

NTET Exam 2026: आयोग को संगठन के साथ-साथ विभिन्न नव नियुक्त और प्रभावित चिकित्सकों ने भी शीघ्र परीक्षा आयोजित करने का अनुरोध किया था।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 01:24:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 01:40:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिसंबर में होगी एनटीईटी परीक्षा, आयुष पीजी डिग्री धारी ही दे सकेंगे
एनटीईटी परीक्षा देशभर में दूसरी बार आयोजित होगी। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कॉलेजों में टीचर बनने के लिए NTET परीक्षा पास करना अनिवार्य
  2. 3000 से ज्यादा आयुष स्नातकोत्तर छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं
  3. एनटीईटी अनिवार्य होने से योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक मिल सकेंगे

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन- एनसीआईएसएम ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट - एनटीईटी परीक्षा दिसंबर 2026 में कराने का निर्णय लिया है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को ही एनसीआईएसएम के सचिव सच्चिदानन्द प्रसाद ने प्रदेश समेत देशभर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, मेडिकल एजुकेशन, कमिश्नर-डायरेक्टर आयुष, समस्त विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और समस्त प्राचार्यों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

आयुष पैथियों के मेडिकल कॉलेजों में टीचर बनने के लिए एनटीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य है। आयुष पीजी एमडी-एमएस डिग्री पास करने के बाद ही स्नातकोत्तर धारी चिकित्सक इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आयोग को संगठन के साथ-साथ विभिन्न नव नियुक्त और प्रभावित चिकित्सकों ने भी शीघ्र परीक्षा आयोजित करने का अनुरोध किया था। इस मांग पर आयोग ने दिसंबर में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।


3 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे

ज्ञात रहे कि 3000 से ज्यादा आयुष स्नातकोत्तर छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। एनटीईटी परीक्षा देशभर में दूसरी बार आयोजित होगी। आयोग की इस घोषणा से हजारों आयुष चिकित्सकों का भविष्य सुरक्षित होगा। परीक्षा कार्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग समय-समय पर जारी करता रहेगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में आयुष चिकित्सा के शिक्षकों के लिए फिर TET, अप्रैल में हो चुकी है पहली परीक्षा

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड, नई दिल्ली, गुजरात, हरियाणा समेत देशभर में 200 से ज्यादा आयुष पीजी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इन कालेजों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एनटीईटी अनिवार्य होने से योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- MP में पुलिस सिपाही बनने की होड़, 7500 पदों के लिए 7.5 लाख आवेदन; डॉक्टर-इंजीनियर भी कतार में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।