
एजुकेशन डेस्क। राजस्थान हाईकोर्ट ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह फैसला परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक के मामलों को देखते हुए सुनाया।
कोर्ट ने साफ किया कि 2021 भर्ती प्रक्रिया अब मान्य नहीं रहेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है जो उस समय पात्र थे लेकिन अब ओवरएज हो चुके हैं। ऐसे उम्मीदवारों को 2025 में होने वाली नई एसआई भर्ती में आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- UPSC NDA-NA 2 Exam 2025: यूपीएससी ने एनडीए-एनए 2 परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, इस दिन होगा एग्जाम
इस फैसले को लेकर उम्मीदवारों में राहत और नई उम्मीद की स्थिति बनी है। अदालत का यह आदेश आने वाले समय में राजस्थान एसआई भर्ती प्रक्रिया के लिए अहम साबित होगा।