• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • बिहार विधान सभा

Bihar Chunav: चुनावी पारदर्शिता पर आयोग का बड़ा कदम, EVM-VVPAT को लेकर नए निर्देश जारी

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने कड़ा कदम उठाया है। आयोग ने आदेश जारी किया है कि बिना ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 26 Oct 2025 01:43:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Oct 2025 01:54:56 PM (IST)
Bihar Chunav: चुनावी पारदर्शिता पर आयोग का बड़ा कदम, EVM-VVPAT को लेकर नए निर्देश जारी
Elections 2025: बिना सुरक्षा बल की मौजूदगी मतदान दल को नहीं उपलब्ध कराएंगे EVM-VVPAT (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सुरक्षा बलों की मौजूदगी में ही ईवीएम वितरण होगा।
  2. 6 नवंबर को होगा मतदान, 5 को सामग्री वितरण।
  3. EC ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए।

डिजिटल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी मतदान दल को सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बिना ईवीएम और वीवीपैट मशीनें नहीं सौंपी जाएंगी। इस नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

कॉलेज और जिला स्कूल में बनाए गए हैं डिस्पैच सेंटर

विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए MIT, RDS कॉलेज और जिला स्कूल में अलग-अलग डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं। आगामी 6 नवंबर को मतदान होना निर्धारित है। उससे एक दिन पहले यानी 5 नवंबर को मतदान कर्मी, पदाधिकारी और सुरक्षा बल बूथों के लिए रवाना होंगे। ये सभी दल डिस्पैच सेंटर से ईवीएम और अन्य आवश्यक मतदान सामग्री प्राप्त करेंगे।


naidunia_image

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और जिम्मेदार बनाने के लिए बिना सुरक्षा बलों की उपस्थिति के किसी भी दल को ईवीएम या वीवीपैट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। काउंटर पर मौजूद पदाधिकारियों की जवाबदेही होगी कि वे केवल उन्हीं दलों को सामग्री दें जो सुरक्षा बलों के साथ पहुंचे हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीठासीन पदाधिकारी निभाएंगे ये जिम्मेदारी

डिस्पैच सेंटरों पर मौजूद पीठासीन पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान दल के साथ सुरक्षा बल हों। इसके बाद ही उन्हें मतदान सामग्री सौंपी जाएगी। सभी दलों को सामग्री प्राप्ति की पावती देनी होगी और उसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। साथ ही वितरण रजिस्टर को भी लगातार अपडेट किया जाएगा ताकि भविष्य में कोई भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: टिकट कटने पर बागी नेताओं ने बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीयों ने दलीय उम्मीदवारों की बढ़ाईं मुश्किलें

निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर 20-20 काउंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर काउंटरों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। मतदाता और कर्मियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन, सूचना सामग्री और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार की सियासत में इन ’Hot Seats' पर टिकीं नजरें... चौंका सकता है रिजल्ट, ये सात सीटें तय करेंगी सत्ता की दिशा!

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मजबूत बैरिकेडिंग और ड्राप गेट का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल सर्जन को एंबुलेंस, चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।