• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • बिहार विधान सभा

Bihar Politics: बिहार चुनाव में औवेसी की सभा से टेंशन में RJD, मुस्लिम वोट बैंक खिसकने का सता रहा डर

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल और मुंगेर क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल मच गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहली ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 27 Oct 2025 01:45:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Oct 2025 01:58:12 PM (IST)
Bihar Politics: बिहार चुनाव में औवेसी की सभा से टेंशन में RJD, मुस्लिम वोट बैंक खिसकने का सता रहा डर
Bihar Election 2025 में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहली बार मुंगेर में जनसभा करेंगे। (File Photo)

HighLights

  1. ओवैसी पहली बार बिहार में जनसभा करेंगे।
  2. AIMIM ने मोनाजिर हसन को प्रत्याशी बनाया।
  3. RJD के कोर वोटर खिसकने की संभावना।

डिजिटल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) महागठबंधन, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए सिरदर्द बनती दिख रही है। ओवैसी पहली बार सीमांचल और मुंगेर क्षेत्र में चुनावी जनसभा करने जा रहे हैं, जिससे मुस्लिम वोट बैंक में खलबली मच गई है।

मंगलवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मुंगेर पहुंचेंगे और अपने उम्मीदवार, पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। यह पहली बार होगा जब ओवैसी मुंगेर के मंच से जनता को संबोधित करेंगे। राजनीतिक हलकों में इसे RJD के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 30 हजार से अधिक है, जो अब तक महागठबंधन के कोर वोटर माने जाते रहे हैं।


AIMIM के प्रत्याशी जदयू और RJD से रह चुके हैं MLA

मोनाजिर हसन पहले जदयू और राजद दोनों से विधायक रह चुके हैं और चार बार विधानसभा पहुंच चुके हैं। जदयू सरकार में उन्हें मंत्री पद भी मिल चुका है। इस बार उन्होंने ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थामा है और मुंगेर सीट से मैदान में हैं। माना जा रहा है कि हसन के अनुभव और स्थानीय पकड़ से एआईएमआईएम को बड़ा फायदा मिल सकता है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि ओवैसी सीमांचल और मुंगेर क्षेत्र में मुस्लिम वोटों को गोलबंद करने में सफल होते हैं, तो इसका सीधा असर राजद के वोट बैंक पर पड़ सकता है। इससे महागठबंधन की स्थिति कमजोर हो सकती है और एनडीए को अप्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है।

AIMIM ने करीब एक माह पूर्व मुंगेर प्रमंडल की बैठक में यह मांग रखी थी कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में महागठबंधन दो से तीन सीटें उन्हें दे। हालांकि, जमुई सीट पर राजद ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया, जिससे एआईएमआईएम ने अलग राह पकड़ ली। पार्टी ने मोनाजिर हसन को मुंगेर से उतारकर मुस्लिम समाज में एकजुटता लाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: टिकट कटने पर बागी नेताओं ने बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीयों ने दलीय उम्मीदवारों की बढ़ाईं मुश्किलें

स्थानीय स्तर पर ओवैसी की सभा को लेकर गहमागहमी तेज है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यह सभा सिर्फ मुंगेर ही नहीं, बल्कि पूरे सीमांचल क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। मुस्लिम वोट बैंक अब तक महागठबंधन के साथ रहा है, लेकिन ओवैसी की सक्रियता इस बार उसे विभाजित कर सकती है।

यह भी पढ़ें- ECI Advisory: चुनाव आयोग का बड़ा एलान, Bihar Elections के लिए नई एडवाइजरी जारी

मोनाजिर हसन ने कहा कि वे जनता के बीच तीन मुद्दों स्थानीय विकास, रोजगार और शिक्षा के साथ जाएंगे। उनका दावा है कि उनकी पहचान केवल समुदाय आधारित नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास से जुड़ी है। AIMIM रणनीतिकारों का मानना है कि मुंगेर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ओवैसी की मौजूदगी और हसन की लोकप्रियता मिलकर चुनावी माहौल को गर्मा सकती है।