• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • बिहार विधान सभा

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: सीमांचल का असली शहंशाह कौन बनेगा? तेजस्वी-राहुल का चलेगा जादू या ओवैसी मार जाएंगे बाजी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025) में AIMIM ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें से 15 सीटें सीमांचल क्षेत्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Manoj Dubey
Publish Date: Fri, 14 Nov 2025 07:50:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Nov 2025 07:52:31 AM (IST)
Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: सीमांचल का असली शहंशाह कौन बनेगा?  तेजस्वी-राहुल का चलेगा जादू या ओवैसी मार जाएंगे बाजी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का आज परिणाम आएगा। AIMIM ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

HighLights

  1. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का आज आएगा परिणाम।
  2. AIMIM ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
  3. 15 सीटें सीमांचल क्षेत्र की हैं

डिजिटल डेस्कः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav Result) में AIMIM ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें से 15 सीटें सीमांचल क्षेत्र की हैं। नतीजों का दिन है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि जनता ने इस बार किसे चुना है। ओवैसी की मजबूत पकड़ दिखेगी या एनडीए और महागठबंधन फिर से सीमांचल पर कब्जा जमाएंगे।

महागठबंधन से हाथ मिलाने की ओवैसी की कोशिशें जब ठुकरा दी गईं, तो AIMIM ने अकेले दम पर मैदान में उतरने का फैसला किया और 25 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए। सीमांचल में AIMIM ने चंद्रशेखर की आजाद पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) बनाया है।


AIMIM के मुख्य उम्मीदवार, सीमांचल और अन्य क्षेत्र

ओवैसी की पार्टी ने अमौर से अख्तरुल इमान, बलरामपुर से आदिल हसन, ढाका से राणा रणजीत सिंह, नरकटिया से एस. हक, गोपालगंज से अनस सलाम, जोकीहाट से मुर्शिद आलम, बहादुरगंज से तौसीफ आलम, ठाकुरगंज से गुलाम हसनैन, किशनगंज से वकील शम्स आगाज़ और बैसी से गुलाम सरवर को टिकट दिया है।

इसी तरह शेरघाटी, नाथनगर, सिवान, केवटी, जाले, सिकंदरा, मुंगेर, नवादा, मधुबनी, दरभंगा ग्रामीण, गौड़ा बौराम, कस्बा, अररिया, बरारी और कोचाधामन में भी AIMIM के उम्मीदवार मैदान में हैं।

अब देखना है कि मतदाता AIMIM को कितना समर्थन देते हैं और क्या ओवैसी सीमांचल में अपनी पकड़ फिर साबित कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Chunav Result 2025 Live: किसके सिर सजेगा जीत का ताज, किसकी होगी हार; फैसला आज

सीट-दर-सीट मुकाबला

अमौर

AIMIM: अख्तरुल इमान

मुख्य मुकाबला: JDU की सबा जफर और कांग्रेस के अब्दुल जलील मस्तान से

बलरामपुर

AIMIM: आदिल हसन

मुख्य चुनौती: CPI(ML) के महबूब आलम

ढाका

AIMIM: राणा रणजीत सिंह

मुकाबला: BJP के पवन जायसवाल और BSP के सिकंदर भारती से

नरकटिया

AIMIM: शमीमुल हक

टक्कर: RJD के शमीम अहमद, JDU के विशाल कुमार

गोपालगंज

AIMIM: अनस सलाम

मुकाबला: BJP के सुभाष सिंह, कांग्रेस के ओमप्रकाश गर्ग

जोकीहाट

AIMIM: मुर्शिद आलम

मुकाबला: JDU के मंजर आलम, RJD के शाहनवाज आलम

बहादुरगंज

AIMIM: तौसीफ आलम

मुकाबला: कांग्रेस के मोहम्मद मसवर आलम, जनसुराज के बरुण सिंह

ठाकुरगंज

AIMIM: गुलाम हुसैन

टक्कर: JDU के गोपाल अग्रवाल, RJD के सऊद आलम

किशनगंज

AIMIM: शम्स आगाज

मुकाबला: BJP की स्वीटी सिंह, AAP के अशरफ आलम, कांग्रेस के कमरुल होदा

बैसी

AIMIM: गुलाम सरवर

मुकाबला: BJP के विनोद कुमार, RJD के अब्दुस सुभान

शेरघाटी

AIMIM: शान ए अली खान

टक्कर: RJD, BSP और LJPRV उम्मीदवारों से

नाथनगर

AIMIM: मोहम्मद इस्माइल

मुख्य चुनौती: RJD के शेख जेयाउल हसन

सिवान

AIMIM: मोहम्मद कैफी

मुकाबला: BJP के मंगल पांडे, RJD के अवध बिहारी

केवटी

AIMIM: अनिसुर रहमान

टक्कर: BJP के मुरारी मोहन झा, RJD के फराज फातमी

जाले

AIMIM: फैसल रहमान

प्रतिद्वंदी: BJP के जीवेश कुमार, कांग्रेस के ऋषि मिश्रा

सिकंदरा

AIMIM: मनोज कुमार दास

मुकाबला: कांग्रेस और RJD प्रत्याशियों से

मुंगेर

AIMIM: डॉ. मुनजीर हसन

टक्कर: BJP व RJD उम्मीदवारों से

नवादा

AIMIM: नसीमा खातून

मुख्य मुकाबला: JDU की विभा देवी, RJD के कौशल यादव

मधुबनी

AIMIM: राशिद खलील अंसारी

प्रतिद्वंदी: RJD के समीर महासेठ, RLM के माधव आनंद

दरभंगा ग्रामीण

AIMIM: मोहम्मद जालाल

मुकाबला: JDU के ईश्वर मंडल, RJD के ललित यादव

गौड़ा बौराम

AIMIM: अख्तर शहंशाह

टक्कर: BJP, RJD और निर्दलीय उम्मीदवार

कस्बा

AIMIM: शाहनवाज आलम

मुकाबला: कांग्रेस, जनसुराज, LJPRV

अररिया

AIMIM: मोहम्मद मंजूर आलम

टक्कर: JDU की शगुफ्ता अजीम, कांग्रेस के अब्दुर रहमान

बरारी

AIMIM: मतीउर रहमान शेरशाहबादी

मुकाबला: JDU और कांग्रेस उम्मीदवारों से

कोचाधामन

AIMIM: सरवर आलम

टक्कर: BJP, RJD और जसुपा उम्मीदवारों से

यह भी पढ़ें- Bihar Exit Poll 2025 Result: एग्जिट पोल में फिर से NDA सरकार, किस पार्टी को कितने सीटों का अनुमान? देखें आंकड़े