भारतीय जनता पार्टी से सांसद डॉ. संजय जयसवाल बिहार की पश्चिम चंपारण संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहली बार वो साल 2009 में हुए 15वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में जयसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरएलएसपी के ब्रजेश कुमार कुशवाह को 2,93,906 वोटों के अंतर से हराया था। जयसवाल को कुल 6,03,706 वोट मिले थे, जबकि ब्रजेश कुमार को 3,09,800 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। उन्होंने एमबीबीएस, एमडी जनरल मेडिसिन तक की शिक्षा हासिल की है। उन्होंने डॉक्टर के रूप में समाज को अपनी सेवाएं दी हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMBBS, MD
- कुल आय₹ 19 Crore
- व्यवसायMP Salary, Nursing Home
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव