शिव सेना सासंद श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के कल्याण लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहली बार वो साल 2014 में हुए 16वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में श्रीकांत शिंदे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बाबाजी बालाराम पाटिल को कुल 3,44,343 वोटों के अंतर से हराया था। श्रीकांत ने 2014 में जब संसदीय चुनाव जीता था, तब वो ऑर्थोपेडिक्स के अंतिम वर्ष के छात्र थे। वे स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति, प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन व लोकसभा के सदस्यों के साथ सरकारी अधिकारियों के अपमानजनक व्यवहार पर समिति और शहरी विकास, आवास व शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीशिवसेना
- पद
- परिवार
- योग्यताMBBS, MS-Ortho
- कुल आय₹ 1 Crore
- व्यवसायBusiness
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव