किशन रेड्डी गंगापुरम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से सांसद हैं। वे पहली बार साल 2019 की 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वे संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के पद पर हैं। सांसद के तौर पर निर्वाचित होने से पहले किशन रेड्डी गंगापुरम 2004 से 2014 तक आंध्र प्रदेश विधान सभा से दो बार के विधायक रहे हैं। पेशे से वो सामाजिक कार्यकर्ता और कृषक हैं, उन्होंने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टूल इंजीनियरिंग, बालानगर, हैदराबाद से टूल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है। उनकी जीवन संगिनी का नाम काव्या रेड्डी गंगापुरम हैं और उनका एक बेटा व एक बेटी है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताDiploma in Tool Designs
- कुल आय₹ 8 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव