पीसी गद्दीगौड़र 1988 में जनता दल के टिकट पर कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य चयनित हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद 2004 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 2009 और 2014 में भी लोकसभा सांसद चुने गए। 2019 में भी बागलकोट की जनता ने भरोसा जताकर उन्हें संसद भेजा। उन्होंने बीए और एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने वकालत और खेती का पेशा चुना। उनकी जैविक खेती में गहरी रुचि है। धरती की रक्षा के लिए पारिस्थितिक संतुलन के संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना उनको पसंद है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBA, LLB
- कुल आय₹ 4 Crore
- व्यवसायAgriculture, Lawyer
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव