फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
कर्नाटक में स्थित बागलकोट एक प्राचीन शहर है, जो अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर बैंगलोर से 523 कि.मी की दूरी पर स्थित है। इस शहर का प्राचीन नाम बगाडिगे bagadige था। बागलकोट का इतिहास बताता है कि यहां कई शक्तिशाली दक्षिण शासकों का शासन रहा है, जिनमें विजयनगर साम्राज्य, पेशवा, मैसूर रियासत, मराठा और ब्रिटिश प्रमुख थे। जैन मंदिर, विरुपाक्ष मंदिर, बादामी गुफा, रावणपहाड़ी गुफा, पुरातत्व संग्रहालय यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।