मनीष तिवारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। वह 2012 से 2014 तक सूचना और प्रसारण मंत्री और 2009 से 2014 तक लुधियाना से सांसद रहे। तिवारी 1988 से 1993 तक भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और 1998 से 2000 तक भारतीय युवा कांग्रेस आई के अध्यक्ष रहे। पेशे से वकील मनीष तिवारी की पत्नी का नाम नाजनीन बी. शफा है और उनकी एक बेटी है। वह प्राक्कलन समिति, रक्षा मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
- जन्मतिथि12-08-65
- पार्टीकांग्रेस
- पद
- परिवारपत्नी नाजनीन बी शफा और एक पुत्री
- योग्यताBA-Honors, LLB
- कुल आय₹ 15 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव