नायब सिंह सैनी भाजपा के बड़े नेता हैं। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव कुरुक्षेत्र से जीता। उन्होंने बीए और एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की है। नायब सैनी 25 जनवरी, 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी में 1996 से शुरू किया। 2002 में वह बीजेपी अंबाला के युवा मोर्चा में जिला महामंत्री रहे। वह साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के अंबाला जिला अध्यक्ष पद पर भी तैनात रहे। पार्टी ने उनको 2014 में विधानसभा का चुनाव लड़ाया। वे नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताLLB
- कुल आय₹ 3 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव