जाधव प्रतापराव लोकसभा क्षेत्र बुलढाना से सांसद हैं। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव शिवसेना के टिकट पर जीता है। वे तीसरी बार चुनकर संसद पहुंचे हैं। 1995 से 2009 के बीच तीन बार वह विधानसभा सदस्य भी रह चुके हैं। 1997 में उन्होंने राज्य मंत्री का पद संभाला था और 2009 में सांसद चुने गए थे। वे गृह मामलों की स्थायी समिति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रह चुके हैं। वे पेशे से किसान हैं। बीए सेकंड ईयर तक की पढ़ाई की है। उनकी पत्नी का नाम राजश्री जाधव है। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है।
- जन्मतिथि
- पार्टीशिवसेना
- पद
- परिवार
- योग्यता12th Pass
- कुल आय₹ 11 Crore
- व्यवसायFarming
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव