भारतीय जनता पार्टी से सांसद सुभाष रामराव भामरे महाराष्ट्र की धुले संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। भामरे पहली बार साल 2014 में हुए 16वें लोक सभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2019 के चुनावों में एक बार फिर जीत हासिल की। 17वें लोक सभा चुनावों में भामरे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कुणालबाबा रोहिदास पाटील को कुल 2,29,243 वोटों के अंतर से हराया था। भामरे को कुल 6,13,533 वोट मिले थे, जबकि पाटिल को 3,84,290 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। वे जल शक्ति मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMBBS, MS
- कुल आय₹ 15 Crore
- व्यवसायFarming, Rent, Payment
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव