फेज: 4
चुनाव तारीख: 29 अप्रैल 2019
धुले महाराष्ट्र के 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 1957 में देश के लिए हुए दूसरे लोकसभा निर्वाचन के लिए यह संसदीय सीट अस्तित्व में आई। इस लोकसभा क्षेत्र में धुले देहात समेत 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। यह क्षेत्र महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक महानगर है। यह नगर सुनियोजित ढंग से बसाया गया है। इस नगर की योजना भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या द्वारा निर्मित की गयी थी। यह क्षेत्र प्रदेश की राजधानी मुंबई से करीब 323 किलोमीटर दूर है जबकि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 1118 किलोमीटर दूर है।