सुरेश कुमार पुजारी भारतीय जनता पार्टी BJP के सदस्य और ओडिशा की बरगढ़ सीट से सांसद हैं। वो पहली बार साल 2019 के लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। वे अधीनस्थ विधान समिति, कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हैं। पुजारी राजनेता के साथ-साथ एक पेशेवर वकील भी हैं। उन्होंने एलएलबी की डिग्री के साथ एमएससी भौतिक विज्ञान, श्रम कानून और व्यक्तिगत प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा भी हासिल किया है। उनकी जीवन संगिनी का नाम पद्मिनी नायक है और उनके दो बेटे हैं। पुजारी की सामाजिक कार्यों के साथ लिखने पढ़ने में खास रुचि है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBSc, MSc, LLB
- कुल आय₹ 1 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव