वी श्रीनिवास प्रसाद ने 2019 का लोकसभा चुनाव कर्नाटक के चामराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा और जीत दर्ज की। वह सांसद बनने से पहले कर्नाटक में नंजनगुड विधानसभा क्षेत्र से कई बार सदस्य भी चुने गए हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपना दायित्व निभाया है। वह कांग्रेस में शामिल थे फिर बाद में जनता दल-यूनाइटेड में शामिल हो गए। फिर वह कांग्रेस में वापस चले गए और 2013 में नंजनगुड से विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने फिर से अपनी पार्टी बदल ली और 24 दिसंबर 2016 को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBSc, MA-Political Science
- कुल आय₹ 14 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव