फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
अमरेली गुजरात का एक शहर है। मुहफली, कपास और गेहूं की खेती के लिए ये शहर पूरे गुजरात में मशहूर है। यह पीपावाव बंदरगाह जिले में स्थित है। अमरेली में देश का सबसे बड़ा सीमेंट प्लांट है। जिले के कुछ भाग में एशिया का प्रख्यात गीर का जंगल फैला हुआ है। दर्शनिक स्थलों की बात करें तो यहां अमरेली का प्राचीन टावर, राजमहल, गिरधर भाई संग्रहालय, कलात्मक रेल मथक है। वहीं धर्मिक स्थलों में यहां का प्राचीन नागनाथ मंदिर, जुम्मा मस्जिद, कैलास मुक्तिधाम, कवि ईश्वरदान स्मृति मन्दिर ईश्वरीया, दादा भगवान मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं।