फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
गुवाहाटी असम का एक महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। असम की राजधानी होने के साथ ही व्यापार केंद्र तथा बंदरगाह। यह ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा है। प्राचीन काल में इस महानगर को प्राग्ज्योतिस्पुर के नाम से जाना जाता था। यह पौराणिक राजा नरकासुर और महाभारत के अनुसार भगदत्त् की राजधानी था। यह नगर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। इसे विश्व का सबसे बड़ा चाय का बाज़ार माना जाता है। यहां गुवाहाटी विश्वविद्यालय, अर्ल लॉ कॉलेज प्रमुख शैक्षिक संस्थान हैं।