
एजेंसी, नई दिल्ली ( Assembly Election Result, Voting Date 2023)। इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) होने हैं। ये राज्य हैं - मध्य प्रदेश (MP Vidhan Sabha Chunav 2023), छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम। चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर, सोमवार को चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यूं तो हर राज्य का चुनाव अहम है, लेकिन हिंदी भाषी राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर पूरे देश की नजर टिकी है। इसे देश में सत्ता का सेमीफाइनल करार दिया जा रहा है, क्योंकि अगले साल आम चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) होने हैं। तीनों राज्यों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मध्य प्रदेश में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस का राज है। यहां पढ़िए सभी राज्यों में चुनाव की तारीखों का पूरा शेड्यूल, आदर्श आचार संहिता के नियम और आगे क्या होगा
उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव, रतलाम शहर से चैतन्य काश्यप, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और जावद से ओमप्रकाश सखलेचा को टिकट दिया गया है।
गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, इछावर से करणसिंह वर्मा, सीहोर से सुदेशराय, देवास से गायत्री राजे पंवार, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, खातेगांव आशीष गोविंद शर्मा, हरसूद से कुंवर विजय शाह, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और सांवेर से तुलसीराम सिलावट को टिकट दिया गया है।
आमला से योगेश पंडाग्रे, हरदा से कमल पटेल, सोहागपुर से विजयपाल सिंह, सांची से डा प्रभुराम चौधरी, सिलवानी से रामपाल सिंह, सिंरोल से उमाकांत शर्मा, बैरसिया से विष्णु खत्री और नरेला से विश्वास सारंग को टिकट दिया गया है।
विजय राघवगढ़ से संजय पाठक, मुड़वारा से संदीप जायसवाल, पाटन से अजय विश्नोई, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी, पनागर से सुशील कुमार तिवारी, परसावाड़ा से रामकिशोर कांवरे, सिवनी से दिनेश मुनमुन राय,
देवतालाब से गिरीश गौतम, रीवा से राजेंद्र शुक्ल, चुरहट से शरदेन्दु तिवारी, जयसिंहनगर से मनीषा सिंह, जैतपुर से जयसिंह मरावी, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह और मानपुर से मीना सिंह मांडवे को टिकट दिया गया है।
अटेर से डा अरविंद सिंह भदौरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भरत सिंह कुशवाह, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत और रेहली से गोपाल भार्गव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चौथी सूची को हरी झंडी दी गई। इसमें 57 नाम हैं। गृहमंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा को दतिया से टिकट दिया गया है। इंदौर 2 सीट से रमेश मेंदोला और इंदौर 4 सीट से मालिनी गौड़ को टिकट दिया गया है।
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है। इस सूची में अधिकांश पिछली बार के विजयी उम्मीवार ही हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 बजे नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सभी की नजर इस पर है कि राहुल गांधी क्या कहते हैं।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव तारीखों का एलान

मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
राजस्थान
तेलंगाना
मिजोरम
मतदान: 23 नवंबर
नतीजा: 3 दिसंबर
मतदान: 17 नवंबर
नतीजा:3 दिसंबर
मतदान: 7 नवंबर, 17 नवंबर
नतीजा: 3 दिसंबर
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में किसी भी बदलाव के लिए 17 Oct से 30 Nov तक का समय

पांच राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, '40 दिनों में सभी 5 राज्यों का दौरा किया और राजनीतिक दलों, केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा की गई।'
Assembly Election 2023 Date LIVE Updates: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव तारीखों का एलान, देखिए EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस 90 में से 68 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। पार्टी को 43.9 प्रतिशत वोट शेयर हासिल हुआ था। बीजेपी ने 15 सीटें जीतीं और 33.6 फीसदी वोट शेयर हासिल करने में कामयाब रही थी।
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीट हैं। 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने 41.5 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 114 सीटें जीतीं। वहीं दूसरे स्थान पर ही भाजपा को 109 सीटें से संतोष करना पड़ा था। भाजपा को 41.6 फीसदी वोट मिले थे। बाद में 2020 में, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व वाले एक गुट के विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने बहुमत खो दिया। सिंधिया समर्थक ये विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद राज्य में बीजेपी की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने।

किस राज्य में कितनी सीटें
राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं। अभी कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं। राजस्थान में रिवाज रहा है कि कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं आती है। देखना यही है कि यह परंपरा जारी रहती है या कांग्रेस की दोबारा सरकार बनती है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। यहां अभी कांग्रेस की सरकार है और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, क्योंकि यहां कुछ हिस्सा नक्सल प्रभावित है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। अभी यहां भाजपा की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। भाजपा कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने अब तक कोई लिस्ट जारी नहीं की। हालांकि नेताओं की मानें तो नाम तय हो चुके हैं।