_2023109_95246.webp)
Assembly Election 2023: एजेंसी, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विधानसभा चुनाव की शुरुआत 7 नवंबर से होगी। इस दिन छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होगा। साथ ही मिजोरम की 40 सीटों पर भी उत दिन मतदान है। इसके बाद 17 नवंबर (मध्य प्रदेश की सभी सीट, छ्त्तीसगढ़ का दूसरा चरण), 23 नवंबर (राजस्थान) और तेलंगाना (30 नवंबर) को वोटिंग है। सभी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर, रविवार को घोषित होंगे। यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स
200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के पास बहुमत है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था, जब कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
कांग्रेस 99 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और बहुमत के आंकड़े से एक सीट कम रह गई थी। पार्टी को कुल 39.8 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। भाजपा 73 सीटें हासिल करने में कामयाब रही और उसका वोट शेयर 39.3 फीसदी रहा था।
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। यहां एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान संभव है। वहीं छत्तीसगढ़ में 90 सीटे हैं। यहां दो चरणों में मतदान हो सकता है।
भाजपा ने मध्य प्रदेश और छ्त्तीसगढ़ में अपने कुछ प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस की लिस्ट भी आ सकती है।