• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में बोले अखिलेश यादव, कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है, उसे वोट मत देना

Akhilesh Yadav in MP Election 2023: मध्य प्रदेश में दूसरी सभा में भी कांग्रेस पर बरसे सपा प्रमुख, कांग्रेस पर जातीय जनगणना रोकने का भी लगाया आरोप।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 06 Nov 2023 07:35:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Nov 2023 08:01:32 AM (IST)
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में बोले अखिलेश यादव, कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है, उसे वोट मत देना
मध्य प्रदेश के जतारा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे अखिलेश यादव।

HighLights

  1. आखिलेश बोले- किसी पार्टी ने गठबंधन को धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस पार्टी है।
  2. गलती हमारी है कि हमने 80 साल की उम्र वालों पर भरोसा कर लिया।
  3. कांग्रेस पार्टी ने मंडल कमीशन की सिफारिश को भी रोक कर रखा था।

Akhilesh Yadav in MP Election 2023: नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। उनकी नाराजगी कांग्रेस की ओर से आइएनडीआइए के तहत सपा के साथ प्रदेश में विधानसभा चुनाव न लड़ने को लेकर है।

यही वजह है कि दो दिन पहले अखिलेश ने प्रदेश ने अपनी पहली सभा में कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया था और अब रविवार को यहां अपनी दूसरी सभा में तो उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट न देने की खुली अपील भी कर डाली।


टीकमगढ़ के जतारा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना, वह बहुत चालू पार्टी है। इससे सावधान रहें।

बोले- मध्य प्रदेश के लोगों ने यह देखा है कि अगर किसी पार्टी ने गठबंधन को धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। मध्य प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों जिम्मेदार है। जिस रास्ते पर कांग्रेस चल रही थी। अब उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है।

naidunia_image

अखिलेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर भी निशाना साधा। उनका नाम लिए बिना कहा कि यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल की उम्र वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे।

नाराजगी को और ज्यादा जाहिर करते हुए अखिलेश बोले- पिछली बार जब सरकार बननी थी तो यही बड़े-बड़े दल हमें खोज रहे थे। मुझे याद है कि उस समय सबसे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक ने समर्थन दिया था और कांग्रेस की सरकार बनी।

देश में जातीय जनगणना कांग्रेस ने रोकी

अखिलेश यादव ने कहा कि इस देश में जातीय जनगणना को अगर किसी ने रोका है, तो वह कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने मंडल कमीशन की सिफारिश को भी रोक कर रखा था। अब उसी रास्ते में भाजपा भी चल रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी ने जो रास्ता दिखाया, उसका अब चमत्कार देखिए। कांग्रेस भी कह रही है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए।

कांग्रेस ने जातीय जनगणना की बात इसलिए कही, क्योंकि उनका सारा वोट भाजपा में चला गया है। वहीं, भाजपा पिछड़ों के आरक्षण के खिलाफ रही है, वो भी आज जातीय जनगणना की बात कर रही है।