• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood Actors OTT Debut in 2024: इस साल ओटीटी पर उतरेंगे ये बड़े सितारे, करने जा रहे हैं धमाकेदार एंट्री

अब साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस साल भी कई बड़े सितारे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। ये स्टार्स काफी धमाकेदार अंदाज में एंट्री करेंगे...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 02 Jan 2024 01:55:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jan 2024 02:04:06 PM (IST)
Bollywood Actors OTT Debut in 2024: इस साल ओटीटी पर उतरेंगे ये बड़े सितारे, करने जा रहे हैं धमाकेदार एंट्री
Bollywood Actors OTT Debut

HighLights

  1. साल 2023 में कई स्टार्स ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है।
  2. इस साल कई बड़ी सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है।
  3. सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही इंडियन पुलिस फोर्स के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bollywood Actors OTT Debut in 2024: बीते साल कई बॉलीवुड सितारों ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। कई स्टार्स ने वेब सीरीज, तो कई ने फिल्म के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। इस लिस्ट में करीना कपूर खान, काजोल, शाहिद कपूर, अनिल कपूर और आदित्य राॅय कपूर का नाम शामिल है। वहीं, अब साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस साल भी कई बड़े सितारे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। ये स्टार्स काफी धमाकेदार अंदाज में एंट्री करेंगे। इसी के साथ ही कई बड़ी सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के शानदार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही काॅप सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। यह सीरीज 19 जनवरी को स्ट्रीम होने जा रही है। इसी के साथ रोहित शेट्टी भी ओटीटी पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि, ओटीटी स्पेस में वे फिल्म शेरशाह से एंट्री कर चुके हैं।


शिल्पा शेट्टी

इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज के साथ शिल्पा शेट्टी भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज में शिल्पा एक काॅप के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले शिल्पा साल 2018 में एक रियलिटी शो को प्राइम वीडियो पर होस्ट कर चुकी हैं। सीरीज में विवेक ओबेरॉय भी पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगे।

वरुण धवन

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म कुली नंबर वन के साथ वरुण धवन ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वहीं, इस साल एक्टर वेब सीरीज डेब्यू कर सकते हैं। हाॅलीवुड सीरीज सिटाडेल का इंडियन चैप्टर सिटाडेल इंडिया में वरुण धवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। एक्टर के साथ लीड रोल में सामंथा रुथ प्रभु दिखाई देंगी। इस सीरीज का निर्देशन राज निदिमोरु और कृष्णा डीके कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने अपना ओटीटी डेब्यू साल 2023 में आई फिल्म काली पीली से किया था। यह जीप्लेक्स पर रिलीज हुई थी। ईशान खट्टर ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया था। अनन्या अब तक गहराइयां और खो गए हम कहां जैसी फिल्मों में ओटीटी पर नजर आ चुकी हैं। इस साल एक्ट्रेस वेब सीरीज डेब्यू भी कर सकती हैं। वे प्राइम वीडियो की सीरीज कॉल मी बे में अनन्या लीड रोल में नजर आएंगी। इस सीरीज में एक्ट्रेस अरबपति फैशन आइकाॅन का किरदार निभाएंगी।

उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड की बेहतरीन और दिग्गज अदाकारा उर्मिला मातोंडकर आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। अब वे जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। वे वेब सीरीज तिवारी में एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। यह एक छोटे से शहर में रहने वाली मां-बेटी की कहानी है। सीरीज को सौरभ वर्मा ने डायरेक्ट किया है।

naidunia_image

वाणी कपूर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स से की थी। अब वे जल्द ही क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज का नाम मंडला मर्डर्स है। इसे गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया है। यह सीरीज इसी साल रिलीज होने वाली है।