• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2023: सिद्धार्थ-कियारा से लेकर परिणीति-राघव तक, साल 2023 में इन बाॅलीवुड सेलेब्स को मिला हमसफर

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन साथी चुना हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 में ऐसे कौन-से बाॅलीवुड सेलेब्स रहे हैं...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 21 Dec 2023 03:08:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Dec 2023 03:28:55 PM (IST)
Year Ender 2023: सिद्धार्थ-कियारा से लेकर परिणीति-राघव तक, साल 2023 में इन बाॅलीवुड सेलेब्स को मिला हमसफर
bollywood year ender

HighLights

  1. अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं।
  2. मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा संग दूसरी शादी रचाई थी।
  3. स्वरा भास्कर ने भी इसी साल 16 फरवरी को फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Year Ender 2023: साल 2023 में बॉलीवुड में काफी हलचल देखने को मिली है। अब जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है। यह साल खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। यह साल बॉलीवुड में फिल्मों के हिसाब से तो खास रहा ही है, लेकिन कई सेलेब्स के लिए भी यह काफी खूबसूरत रहा। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन साथी चुना हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 में ऐसे कौन-से बाॅलीवुड सेलेब्स रहे हैं, जो शादी के बंधन में बंधे।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

पिछले कई सालों से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की। दोनों के वेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक चले थे।


naidunia_image

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। यह बॉलीवुड की काफी बड़ी शादी थी। दोनों की लव स्टोरी काफी लाइमलाइट में रह चुकी है।

naidunia_image

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने भी इसी साल शादी की है। उन्होंने 9 फरवरी 2023 को डायरेक्टर अभिषेक पाठक संग गोवा में सात फेरे लिए। कपल की शादी काफी प्राइवेट थी, इसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

naidunia_image

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा

बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता की शादी भी इस साल काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने सत्यदीप मिश्रा संग दूसरी शादी रचाई थी। कपल ने 27 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर, बाद में रिसेप्शन पार्टी रखी। मुंबई की रिसेप्शन पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

naidunia_image

स्वरा भास्कर और फहद अहमद

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इसी साल 16 फरवरी को फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की। इसके बाद कपल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ दिल्ली में शादी की। यह साल स्वरा के लिए काफी खास रहा क्योंकि इसी साल 23 सितंबर को वे मां भी बनी। उन्होंने बेटी राबिया को जन्म दिया।

naidunia_image

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की ग्रैंड वेडिंग काफी चर्चा में रही है। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर के पैलेस में शानदार शादी की। इस खास मौके पर परिणीति ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। उनके आउटफिट्स को फैंस ने काफी पसंद किया है।

naidunia_image

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी की है। दोनों ने 29 नवंबर को मणिपुर में मैतेई रीति-रिवाजों से शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई पर शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

naidunia_image