
एजेंसी, मुंबई (Maharashtra assembly election 2024)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट हैरानी में है। अब भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है।
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कंगना ने उद्धव को महिलाओं का अपमाने वाला राक्षस बताया। कंगना ने कहा, 'मुझे पहले से आभास हो गया था कि विधानसभा चुनाव में में उद्धव ठाकरे की इतनी बुरी होगी। हम पहचान सकते हैं कि कौन 'देवता' है और कौन 'दैत्य' है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन महिलाओं का अपमान करता है और कौन महिलाओं का सम्मान करता है और उनके कल्याण के लिए योजनाएं चलाता है।'

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर कंगना ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी, लेकिन पार्टी की विचारधारा पर चलते हुए काम करने वाले कई नेता हैं। भाजपा हमेशा एक सिद्धांत पर चलती है, जहां कार्यकर्ता और नेता बराबर माने जाते हैं।
मैं धार्मिक विचारों वाली हूं और मानती हूं कि पीएम मोदी का जन्म देश के कल्याण के लिए हुआ है। ऐसे तपस्वी और आदर्शवादी व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है। - कंगना रनौत
#WATCH | Delhi | On Maharashtra Assembly elections, BJP MP Kangana Ranaut says, "... I had anticipated his (Uddhav Thackeray's) loss... Those who disrespect women are monsters and they met their fate, they lost... They demolished my house and even used foul words against me, so… pic.twitter.com/dU4tbihTyo
— ANI (@ANI) November 25, 2024
खबर अपडेट हो रही है…