• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuch Kuch Hota Hai Re-release: सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी ‘कुछ-कुछ होता है’, करण जौहर ने की अनाउंसमेंट

15 अक्टूबर को काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म कुछ-कुछ होता है एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 12 Oct 2023 03:56:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Oct 2023 03:56:38 PM (IST)
Kuch Kuch Hota Hai Re-release: सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी ‘कुछ-कुछ होता है’, करण जौहर ने की अनाउंसमेंट
Kuch Kuch Hota Hai Re Release

HighLights

  1. 16 अक्टूबर को इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे।
  2. करण की पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
  3. 15 अक्टूबर को फिल्म फिर से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Kuch Kuch Hota Hai Re-release: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आती है, तो धमाल मचा देती है। शाहरुख और काजोल की साथ में हर फिल्म सुपरहिट रही है। दोनों की जोड़ी को आज भी काफी पसंद किया जाता है। साल 1998 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है', उस समय जमकर हिट हुई थी। 16 अक्टूबर को इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे। फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिला है, इसी को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने कुछ-कुछ होता है को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया है।

naidunia_image

इस दिन री-रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि कुछ-कुछ होता है फिल्म से करण जौहर ने बॉलीवुड में डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया था। करण की पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई। आज भी इस फिल्म को पसंद किया जाता है। ऐसे में करण जौहर ने फिल्म को री-रिलीज करने का एलान किया है। इसी के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। 15 अक्टूबर को काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म कुछ-कुछ होता है एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इस बात की जानकारी करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। फिल्म का क्रेज इतना की अनाउंसमेंट होते ही मिनटों में सभी टिकट बिक गई।


View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

इतना कम रखा टिकट प्राइज

हालांकि, करण ने अपनी इस फिल्म का दाम काफी कम रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कुछ-कुछ होता है’ के 25 साल पूरे होने की खुशी में करण जौहर ने इस फिल्म की टिकट का प्राइज सिर्फ 25 रुपये रखा था। इसी के कारण फिल्म के सारे टिकट बिक गए। कुछ-कुछ होता है फिल्म 15 अक्टूबर 2023 को पीवीआर आइकाॅन वर्सोवा, मुंबई में शाम 7 बजे और 7.15 बजे के शो में दिखाई जाएगी।