
Saaho Trailer रिलीज हो गया है। जितना बढ़िया इसका टीजर था, उतना ही बढ़िया इसका ट्रेलर है। Prabhasऔर Shraddha Kapoor की कितनी भव्य है इसका अंदाजा यह ट्रेलर दे देता है। कह सकते हैं देर से आया लेकिन दुरुस्त आया। प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा भी यहां दूसरे कलाकारों से मिलवाया गया है। बता दें कि सबसे पहले तमिल वर्जन जारी किया गया है। फिर तेलुगु औऱ मलयालम वर्जन आए। हिंदी का इंतजार अभी जारी है।
कल ही खबर आ गई थी कि यह ट्रेलर शाम पांच बजे रिलीज होने वाला है। ट्रेलर के आने से पहले ही मेकर्स ने जबरदस्त माहौल तैयार कर लिया था। सोशल मीडिया पर यह आसानी से महसूस किया जा सकता था। फिल्म से जुड़े कैरेक्टर पोस्टर्स एक के बाद एक रिलीज हो रहे थे। आज यानी शनिवार सुबह ही महेश मांजरेकर का पोस्टर जारी हुआ था।
Channeling some old world charm, he's here to slay! 👊🏻 Check out our latest character poster of #Prince ft @manjrekarmahesh!#SaahoTrailer out TODAY at 5 PM! #SaahoTrailerDay pic.twitter.com/QRRHLl22Fa
— UV Creations (@UV_Creations) August 10, 2019
महेश के पोस्टर के जारी होने के तीन घंटे बाद ही आज टीनू आनंद का भी कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिया गया था। टीनू आनंद इस फिल्म में पृथ्वीराज का रोल कर रहे हैं।
Every story has a beginning! Here comes our next character poster featuring #TinnuAnand as #PrithviRaj from #Saaho! #SaahoTrailer out at 5pm today!#SaahoTrailerDay #30AugWithSaaho pic.twitter.com/7X9HV6b8Ha
— UV Creations (@UV_Creations) August 10, 2019
शुक्रवार को ही इसके निर्मातों ने नया पोस्टर जारी करके इस बात की घोषणा की थी कि ट्रेलर 10 अगस्त को आएगा।
The wait is over! The biggest and most anticipated trailer of the year will be out on 10th August! 😎 #SaahoTrailer#Saaho releases worldwide on 30th August! #30AugWithSaaho pic.twitter.com/2ECUmJMvOu
— UV Creations (@UV_Creations) August 8, 2019
'साहो' एक बड़ी एक्शन थ्रिलर है। इसके तगड़े बजट के साथ बनाया गया है। चर्चा तो यहां तक है कि कि 125 करोड़ रुपए तो कलाकारों में ही बांटे गए हैं। फिल्म की रिलीद से 20 दिन पहले यह ट्रेलर लाया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगु व मलयालम इन चार भाषाओं में फिल्म को रिलीज किया जाएगा। Saaho में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी नज़र आएंगे। Saaho इस महीने की आखिरी रिलीज होगी। इसे 30 जुलाई को रिलीज किया जा रहा है।