एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। आने वाला हफ्ता फिल्मों के शौकीनों के लिए शानदार रहेगा, क्योंकि कई फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें बॉलीवुड, तेलुगु, मलयालम और हॉलीवुड फिल्में शामिल हैं।
इस लिस्ट में विक्रांत मैसी की ‘द सबरमती रिपोर्ट’, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’, मलयालम एक्शन थ्रिलर ‘मार्को’ और 'मुफासा: द लायन किंग' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानें इन फिल्मों के बारे में।
विक्रांत मैसी की अभिनीत फिल्म ‘द सबरमती रिपोर्ट’ एक पत्रकारिता आधारित थ्रिलर है। इस फिल्म को 11 जनवरी 2025 से Zee5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म गोधरा दंगों पर आधारित है, जिसमें उस दौरान की पत्रकारिता की सच्चाई को दिखाया गया है। पॉलिटिकल ड्रामा मूवीज देखने वाले लोगों को यह पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें- विवियन डीसेना लव जिहाद में फंसे! पत्नी नौरान अली ने बताया इस्लाम अपनाने का कारण
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल ‘पुष्पा 2: द रूल’ भी रिलीज के लिए तैयार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।
यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी, जिसमें चंदन तस्कर पुष्पा राज को दुश्मनों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
‘मार्को’ मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हनीफ अदनी ने किया है। इस फिल्म में उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका में है। इसमें सिद्धिक, जगदीश, कबीर दुहान सिंह और दूसरे कलाकार भी शामिल हैं।
फिल्म के हिंदी भाषा के डिजिटल राइट नेटफ्लिक्स ने हासिल किए हैं। यह फिल्म जनवरी के अंत या फरवरी में OTT पर प्रीमियर हो सकती है।
पढ़ें ये खबर- मेंटल हेल्थ पर दीपिका पादुकोण के कोट, जो आज भी लोगों को करते हैं इंस्पायर
हॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘द लायन किंग’ का सीक्वल ‘मुफ़ासा: द लायन किंग’ भी जल्द ही OTT पर रिलीज हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म फरवरी या मार्च 2025 में भारत में OTT पर स्ट्रीम हो सकती है। अभी तक इस फिल्म की OTT रिलीज के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
साक्षी तंवर की फिल्म ‘छोरी 2’ का सीक्वल जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म में साक्षी अपनी बेटी को एक धार्मिक पंथ के चंगुल से बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलती हैं। इस फिल्म में धार्मिक अंधविश्वासों से लड़ाई, सामाजिक सुधार और एक खतरनाक पंथ के खिलाफ संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी।