• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh-Jaya: जया से ज्यादा ज्वेलरी अमिताभ के पास, 1578 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बच्चन कपल

मिली जानकारी के अनुसार जया बच्चन के पास 57 हजार रुपये और अमिताभ बच्चन के पास 12.75 लाख रुपये नगद हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 11:58:26 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Feb 2024 12:08:41 PM (IST)
Amitabh-Jaya: जया से ज्यादा ज्वेलरी अमिताभ के पास, 1578 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बच्चन कपल
amitabh jaya networth

HighLights

  1. बच्चन कपल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
  2. 29.79 करोड़ का कर्ज जया ने लोगों को दे रखा है।
  3. अमिताभ के नाम पर 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Amitabh-Jaya Net Worth: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। एक बार फिर कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पास 800.49 करोड़ की चल और 200.14 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। दरअसल, राज्यसभा चुनाव में जया बच्चन की ओर से दाखिल नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत संपत्ति के ब्योरे में कपल की संपत्ति की खुलासा हुआ है। बच्चन कपल करोड़ों के संपत्ति की मालिक हैं।

naidunia_image

इतने हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कपल

मिली जानकारी के अनुसार जया बच्चन के पास 57 हजार रुपये और अमिताभ बच्चन के पास 12.75 लाख रुपये नगद हैं। वहीं, जया के पास 10.11 करोड़ रुपये की एफडी है। अमिताभ के नाम पर 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी है। 5.18 करोड़ रुपये के बैंक बांड जया और 182 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक बांड अमिताभ के पास है। वहीं, 29.79 करोड़ का कर्ज जया ने लोगों को दे रखा है। अमिताभ ने 359 करोड़ रुपये का कर्ज दे रखा है। 9.82 लाख रुपये की कार और 40.97 करोड़ की ज्वेलरी जया के पास है।


View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अमिताभ के पास है ज्यादा ज्वेलरी

वहीं, अमिताभ के पास 54.77 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 17.66 करोड़ रुपये के 16 वाहन हैं। इसमें दो मर्सिडीज और रेंज रोवर शामिल है। बता दें कि जया पर 88.12 करोड़ और अमिताभ पर 17.06 करोड़ रुपये की देनदारियां बाकी हैं। अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में दो बंगले हैं। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभा सकते हैं। बीते दिनों फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर खूब चर्चा हो रही थी।