• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' में राजा दशरथ बनेंगे Amitabh Bachchan, इन सितारों के नाम हुए फाइनल

22 जनवरी को अयोध्या कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हाल ही में अमिताभ दोबारा रामनगरी गए थे। इस दौरान उन्होंने श्री राम के दर्शन भी किए।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 01:26:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Feb 2024 01:26:24 PM (IST)
Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' में राजा दशरथ बनेंगे Amitabh Bachchan, इन सितारों के नाम हुए फाइनल
nitesh tiwari ramayan

HighLights

  1. कई दिनों से इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है।
  2. राम और सीता के साथ-साथ अब राजा दशरथ के रोल के लिए भी एक्टर फाइनल हो चुका है।
  3. केजीएफ स्टार यश भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Nitesh Tiwari Ramayana: इन दिनों फिल्मी गलियारों में नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म की स्टारकास्ट देखने के लिए सभी काफी एक्साइटेड है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी का नाम राम और सीता के रोल के लिए फाइनल हो गया है। इसी के साथ अब धीरे-धीरे बाकी के सितारों के नाम फाइनल हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। 350 करोड़ के बजट में बनने वाली इस फिल्म में राम और सीता के साथ-साथ अब राजा दशरथ के रोल के लिए भी एक्टर फाइनल हो चुका है।

राजा दशरथ के किरदार निभाएंगे अमिताभ

राम यानी रणबीर कपूर के पिता के रोल राजा दशरथ के लिए एक एक्टर का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, राजा दशरथ के रोल में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों खबर मिली थी कि उनकी आवाज और बोलने के अंदाज पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए अलग से एक टीम तैयार की गई है। इतना ही नहीं, कॉस्ट्यूम पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता दिया गया था।


इन सितारों के नाम हुए फाइनल

22 जनवरी को अयोध्या कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हाल ही में वे दोबारा रामनगरी गए थे। इस दौरान उन्होंने श्री राम के दर्शन भी किए। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा केजीएफ स्टार यश भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। वे रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, हनुमान जी के किरदार के लिए सनी देओल का नाम सामने आ रहा है। रकुल प्रीत सिंह, शूर्पणखा के रोल में दिख सकती हैं। लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, अभी इन नामों को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।