• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोयला खदान में काम करते थे Amitabh, बॉलीवुड डेब्यू के लिए करनी पड़ी थी मशक्कत, फिर ऐसे मिला पहला ऑफर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' किस तरह से मिली और किस एक्टर ने बिग बी के लिए मूवी को छोड़ दिया था।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 11:32:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Apr 2024 11:32:56 AM (IST)
कोयला खदान में काम करते थे Amitabh, बॉलीवुड डेब्यू के लिए करनी पड़ी थी मशक्कत, फिर ऐसे मिला पहला ऑफर
ऐसे मिली थी अमिताभ को पहली फिल्म।

HighLights

  1. अमिताभ के फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से मौजूद हैं।
  2. ख्वाजा अहमद अब्बास ने फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' का निर्देशन किया था।
  3. इस फिल्म के लिए अमिताभ मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Amitabh Bachchan First Film: बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वे अपनी शानदार आवाज और बेहतरीन अदाकारी से हिंदी सिनेमा में 55 सालों से राज करते आ रहे हैं। अमिताभ के फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से मौजूद हैं। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि बिग बी ने फिल्मी दुनिया में कैसे कदम रखा और उन्हें पहली फिल्म कैसे मिली। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' किस तरह से मिली और किस एक्टर ने बिग बी के लिए मूवी को छोड़ दिया था।

naidunia_image

टीनू आनंद ने की थी डायरेक्टर से रिक्वेस्ट

साल 1969 में डायरेक्टर ख्वाजा अहमद अब्बास ने फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' का निर्देशन किया था। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन इस फिल्म के लिए अमिताभ मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इस बात का खुलासा एक्टर और डायरेक्टर टीनू आनंद ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान किया था।


naidunia_image

उन्होंने बताया था, "सात हिंदुस्तानी के निर्देशक अब्बास जी हमारे काफी करीब हुआ करते थे, मैं उनके साथ ही काम किया करता था। वे जब फिल्म बना रहे थे, तो उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम मेरे साथ फिल्म में काम करोगे, मैंने भी बिना देरी करते हुए हां कर दिया।"

naidunia_image

इस तरह मिली पहली फिल्म

"इसके बाद मेरे पास अमिताभ बच्चन की फोटो आई, मैं अब्बास जी के काफी करीब था, तो सभी को पता था कि टीनू ही उनसे बात कर सकता है। मैंने उन्हें अमिताभ की फोटो दिखाई और बताया कि ये कलकत्ता में काम करते हैं, एक्टर बनना चाहते हैं।

naidunia_image

वे अपने पैसे से ऑडिशन देने आएंगे। एक बार आप देख लीजिए। इसके आगे टीनू आनंद कहते हैं, अमिताभ बच्चन की तस्वीर को देखकर ख्वाजा अहमद अब्बास काफी इंप्रेस हुए। उन्होंने तुरंत अमिताभ को ऑडिशन देने बुलाने के लिए कहा। इसी तरह अमिताभ को सात हिंदुस्तानी फिल्म मिली। इसके बाद फिल्म में मेरा रोल अमिताभ को दिया गया।"

naidunia_image