• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika Wedding: दीपिका पादुकोण को देख इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय, जोर से लगाया गले, देखें वीडियो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को देखकर बेहद इमोशनल हो...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 14 Jul 2024 08:42:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jul 2024 08:54:31 AM (IST)
Anant-Radhika Wedding: दीपिका पादुकोण को देख इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय, जोर से लगाया गले, देखें वीडियो
गले मिलती दिखीं ऐश्वर्या और दीपिका।

HighLights

  1. अनंत और राधिका की शादी की धूम हर तरफ देखने को मिली है।
  2. यहां से ऐश्वर्या और दीपिका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
  3. इस वीडियो में ऐश्वर्या, प्रेग्नेंट दीपिका को देख प्यार लुटा रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant-Radhika Wedding: बीते दो दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। इस शादी से तरह-तरह के फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह एक ग्रैंड वेडिंग थी, जहां हर फंक्शन में राॅयलटी झलक रही थी।

अब बाॅलीवुड सेलेब्स के भी कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। इन्हें में से एक ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण का भी वीडियो वायरल हो रहा है।

दीपिका को देख इमोशनल हुईं ऐश्वर्या

सामने आए इस वीडियो में ऐश्वर्या राय जब दीपिका पादुकोण से मिलती हैं, तो उन्हें तुरंत गले लगा लेती हैं और इमोशनल हो जाती हैं। ये वीडियो बेहद खूबसूरत है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन भी दिखाई दे रहे हैं, जो कि उन दोनों के बगल में खड़े हैं।


BABIES🥹♥️ Aishpika✨ https://t.co/1ijy5XuTWh pic.twitter.com/gwVy6wTcaT

— 🍉hannan (@daperfectDP) July 13, 2024

दीपिका इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेस को काफी एंजाॅय कर रही हैं। वे बॉलीवुड के हर इवेंट में शामिल हो रही हैं और अपना बेबी बंप खुलकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। वे अनंत-राधिका की शादी में भी पहुंचीं, जहां उन्होंने लाल रंग का सूट पहना हुआ था।

बच्चन परिवार से अलग नजर आईं ऐश्वर्या

वहीं, ऐश्वर्या इस शादी में अपने बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस इस वजह से भी सुर्खियां बटोर रही है, क्योंकि वे बच्चन परिवार से अलग-अलग नजर आईं। बच्चन परिवार को साथ देख यूजर्स के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐश्वर्या का इस तरह आराध्या के साथ अकेले एंट्री लेना लोगों को रास नहीं आ रहा है। यूजर्स अब इन वीडियोज पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और सवाल पूछ रही हैं कि वे परिवार से अलग क्यों हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)