• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: टूटने की कगार पर अंकिता-विक्की का रिश्ता? नेशनल टेलीविजन पर एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात

अब एक बार फिर दोनों के बीच में अनबन देखने को मिली है। अंकिता ने तलाक तक की बात कह दी। दरअसल, आयशा खान और विक्की जैन जब बात कर रहे होते हैं, तो अंकिता ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 21 Dec 2023 01:56:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Dec 2023 01:56:48 PM (IST)
Bigg Boss 17: टूटने की कगार पर अंकिता-विक्की का रिश्ता? नेशनल टेलीविजन पर एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात
Ankita Lokhande divorce

HighLights

  1. शो की शुरुआत से ही अंकिता-विक्की दमदार गेम खेल रहे हैं।
  2. विक्की जैन से अंकिता ने पूछा कि उन्होंने शादी को लेकर ऐसा क्यों कहा।
  3. अंकिता ने तलाक तक की बात कह दी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कपल के तौर पर काफी लाइमलाइट में रहते हैं। शो की शुरुआत से ही दोनों दमदार गेम खेल रहे हैं। हालांकि, दोनों के बीच कई बार खटपट देखने को मिली है। वहीं, अब बात तलाक तक पहुंच गई है। कई बार फैंस ने अपने रिएक्शन देते हुए कहा है कि अंकिता लोखंडे अंटेशन के लिए विक्की जैन के आगे-पीछे घूमती रहती हैं, लेकिन वे हमेशा गेम को ज्यादा तवज्जो देते हैं। कपल के लड़ाई-झगड़े देखते हुए, शो में दोनों की माताजी को भी बुलाया गया था। जिसके बाद दोनों को झगड़ा न करने की सलाह दी।

अंकिता ने कही तलाक की बात

इस एपिसोड के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने परिवार वालों की बात मानकर, अपने रिश्ते पर काम करना शुरू किया। लेकिन, अब एक बार फिर दोनों के बीच में अनबन देखने को मिली है। अंकिता ने तलाक तक की बात कह दी। दरअसल, आयशा खान और विक्की जैन जब बात कर रहे होते हैं, तो अंकिता अचानक भड़क जाती हैं। विक्की ने बातचीत के दौरान शादी को लेकर मजाक किया और कहा कि शादीशुदा मर्द ये कभी नहीं बता सकता कि उसे कितनी तकलीफ हो रही है। आयशा कहती हैं कि वे कभी शादी नहीं करना चाहती और इसके पीछे वजह उनके पिता हैं।


#Livefeed

Beautiful night,🌌 everyone just enjoying,🤩 #AnkitaLokhande birthday🎂#AbhishekKumar shayri,😍#VickyJain shayri credit give😘 to #MunawarFaruqui and #AyeshaKhan 🥰

🔁RT-For This Moment🤗#Anurag #MannaraChopra#MKJW #MunAra #BiggBoss17 #BB17 pic.twitter.com/cYbJ4VdGyQ

— BiggBoss24+7 Live feed (@Sk_Khonji_24X7) December 18, 2023

एक बार फिर भिड़े अंकिता-विक्की

बाद में विक्की जैन से अंकिता ने पूछा कि उन्होंने शादी को लेकर ऐसा क्यों कहा। इस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैं ये कभी नहीं बता सकता कि मैं कैसा महसूस करता हूं। इस चीज से शादीशुदा लोग, खासकर मर्द गुजरते हैं। वो कभी नहीं बता पाते कि वो किस चीज से गुजर रहे हैं और उन्हें क्या तकलीफ है।" यह सुनकर एक्ट्रेस कहती हैं, "अगर आपको इतना कष्ट हो रहा है, तो आप मेरे साथ क्यों हैं। चलो, तलाक ले लेते हैं, मैं आपके साथ घर नहीं जाना चाहती हूं।" इसके बाद अंकिता ने आयशा से कहा, "मुझे पता है कि विक्की मुझसे प्यार करता है, लेकिन वो चीज नहीं दे पा रहा है, जो मुझे सच में चाहिए। कई बार मुझे फील होता है कि कंट्रोल करता है और हावी हो जाता है। मैंने नोटिस किया है कि जब भी मैं मेल कंटेस्टेंट के साथ झगड़ने लगती हूं, तो वो मुझे रोक देता है।"