• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: पति की हरकतों से परेशान होकर बिग बॉस से बाहर जाना चाहती हैं अंकिता लोखंडे, कही ये बात

अंकिता एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं। लेकिन विक्की के बिहेवियर के कारण वे कमजोर होती नजर आ रही हैं। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ऐसे कपल हैं, जिन्हें फैंस...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 18 Oct 2023 03:07:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Oct 2023 03:07:08 PM (IST)
Bigg Boss 17: पति की हरकतों से परेशान होकर बिग बॉस से बाहर जाना चाहती हैं अंकिता लोखंडे, कही ये बात
bigg boss season 17

HighLights

  1. विक्की जैन बिग बॉस 17 से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
  2. अंकिता, विक्की पर गुस्सा करती दिखाई दे रही हैं।
  3. विक्की का गेम फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस का नया सीजन दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। इस शो में कई फेमस स्टार्स शामिल हुए हैं, जिनमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने भी कपल के तौर पर एंट्री की है। दोनों ने शो में आने से पहले हर स्थिति में एक-दूसरे का साथ देने का वादा किया था। अब बिग बॉस में शामिल होने के बाद दोनों की राहें अलग होती दिखाई दे रही हैं। अंकिता एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं। लेकिन विक्की के बिहेवियर के कारण वे कमजोर होती नजर आ रही हैं। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ऐसे कपल हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विक्की पर फूटा अंकिता का गुस्सा

अंकिता पहले ही टीवी शोज से काफी फेम हासिल कर चुकी हैं। वहीं, अब उनके पति विक्की जैन बिग बॉस 17 से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं। शो में आने से पहले अंकिता ने गेम खेलने के काफी प्लानिंग की थी, लेकिन अब देखकर लग रहा है कि उनकी इस प्लानिंग पर उनके पति पानी फेर रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में अंकिता, विक्की पर गुस्सा करती दिखाई दे रही हैं, वे उनसे कह रही हैं कि उन्हें छोड़कर विक्की दूसरों के साथ ज्यादा वक्त क्यों बिता रहे हैं। अंकिता विक्की से कहती हैं कि वह उनके एक्शन्स से हर्ट हुई हैं। "तुने मुझे घर से आते वक्त क्या बोला था, हम दोनों साथ रहेंगे। मुझे दुनिया हर्ट नहीं कर सकती, मुझे मेरा इंसान कर सकता है।"


naidunia_image

अंकिता ने कही ये बातें

"मैं हर्ट हो रही हूं, मुझे बहुत अकेला फील हो रहा है। तू हर जगह है विक्की बस मेरे साथ नहीं है। मुझे वो फीलिंग आ रही है। नए लोगों के आगे पुराने को भूल जाता है। मुझे घर जाना है, इसको विक्की को खिलाओ ये बेस्ट कंटेस्टेंट है।" विक्की जिस तरह से गेम खेल रहे हैं, उन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शो की शुरुआत से ही विक्की को अंकिता से ज्यादा एक्टिव देखा गया है। अंकिता लोखंडे और विक्की के बीच चल रही इन चीजों को देख कहा जा सकता है कि अब शो में नया ट्विस्ट आ सकता है।