• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: सलमान के शो में आया बड़ा ट्विस्ट, बिग बाॅस के घर से एक साथ बाहर होंगे ये 9 कंटेस्टेंट

बिग बॉस 17 के हाल ही के एपिसोड में देखने को मिला है कि घरवालों के बीच कॉफी और बटर चुराने को लेकर बहस हो गई। अंकिता ने राशन का सारा मक्खन चुरा कर बाथरू...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 06 Nov 2023 11:14:19 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Nov 2023 11:14:19 AM (IST)
Bigg Boss 17: सलमान के शो में आया बड़ा ट्विस्ट, बिग बाॅस के घर से एक साथ बाहर होंगे ये 9 कंटेस्टेंट
Bigg Boss 17

HighLights

  1. कई कंटेस्टेंट यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
  2. इस पूरे के पूरे 9 कंटेस्टेंट नाॅमिनेटेड हैं।
  3. सनी आर्य की पत्नी दीपिका और इन्फ्लुएंसर राघव शर्मा को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जाएगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बाॅस 17' का हर एक एपिसोड दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार का लव ट्रायंगल अलग ही सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं, रविवार के एपिसोड में घरवालों के बीच राशन को लेकर बहुत हंगामा देखने को मिला है। मुनव्वर और अभिषेक के बीच की लड़ाई भी चर्चा में रही। ईशा का अरबाज और सोहेल ने खूब मजाक भी उड़ाया। इतनी लड़ाई और हंगामे के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स का नाम नॉमिनेशन की कैटेगरी में आ गया है। जिसके कारण इस वीकेंड के वार दिलचस्प होने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

9 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 17 के हाल ही के एपिसोड में देखने को मिला है कि घरवालों के बीच कॉफी और बटर चुराने को लेकर बहस हो गई। अंकिता ने राशन का सारा मक्खन चुरा कर बाथरूम में रख दिया था और मुनव्वर ने कॉफी छिपा ली। इस कारण अभिषेक और मुनव्वर की जमकर बहस हुई। मक्खन छुपाने के कारण अंकिता और अभिषेक भी आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में विक्की और ईशा भी शामिल हो गए। रविवार को हुआ घमासान में कई कंटेस्टेंट यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। इस बार तीन-चार नहीं, बल्कि पूरे के पूरे 9 कंटेस्टेंट नाॅमिनेटेड हैं।


naidunia_image

बतौर वाइल्ड शामिल होंगे दो लोग

बिग बाॅस के फैन पेज पर बिग बॉस की ओर से आने वाली एक-एक अपडेट की जानकारी दी जाती है। इस बार बताया गया है कि 9 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। इसमें अंकिता लोखंडे, नाविद सोल, मनारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल, ऐश्वर्या शर्मा, समर्थ जुरेल, अरुण महा शेट्टी, नील भट्ट और सनी आर्य शामिल हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते समर्थ और मनस्वी ममगई को वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में बुलाया गया था। लेकिन मनस्वी पहले हफ्ते में ही बेघर हो गईं। समर्थ का सफर अभी भी घर में जारी है। बताया जा रहा है कि सनी आर्य की पत्नी दीपिका और इन्फ्लुएंसर राघव शर्मा को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जाएगी।