• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: टाॅप 5 की लिस्ट में नहीं हैं ईशा और समर्थ, देखिए किस नंबर पर हैं अंकिता-विक्की की जोड़ी

ऑरमैक्स मीडिया ने मुनव्वर को अपनी रिपोर्ट में फर्स्ट रैंक पर रखा है। इसके अलावा अंकिता लोखंडे दूसरे नंबर पर हैं, ऐश्वर्या शर्मा तीसरे और नील भट्ट चौथे...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 05 Nov 2023 05:51:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Nov 2023 05:55:55 PM (IST)
Bigg Boss 17: टाॅप 5 की लिस्ट में नहीं हैं ईशा और समर्थ, देखिए किस नंबर पर हैं अंकिता-विक्की की जोड़ी
bigg boss 17 top 5

HighLights

  1. सोमवार से लेकर शनिवार तक शो को सलमान खान होस्ट करते हैं।
  2. अंकिता-विक्की और ऐश्वर्या-नील के बीच की लड़ाईयां भी कई बार देखने को मिल चुकी हैं।
  3. विक्की को ऑरमैक्स मीडिया ने पांचवें पायदान पर रखा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बाॅस 17' दर्शकों का काफी अच्छा मनोरंजन कर रहा है। हर हफ्ते यह शो दर्शकों के लिए कुछ नया मसाला लेकर आता है। शो के कंटेस्टेंट्स भी नए-नए मुद्दों से लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सोमवार से लेकर शनिवार तक शो को सलमान खान होस्ट करते हैं। रविवार के दिन सलमान के भाई अरबाज और सोहेल होस्टिंग की जिम्मेदारी लेते हैं। शो में कपल्स अंकिता-विक्की और ऐश्वर्या-नील के बीच की लड़ाईयां भी कई बार देखने को मिल चुकी हैं। तमाम मसलों के बाद भी ऐसे 5 कंटेस्टेंट्स हैं, जो टाॅप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस नंबर पर हैं अंकिता और विक्की

15 अक्टूबर से बिग बॉस का नया सीजन शुरू हुआ है। सभी कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार अंदाज में बिग बाॅस के घर में एंट्री ली है। घर के अंदर विक्की को कई बार अंकिता को बुरा-भला कहते देखा गया है, जिसके लिए सलमान ने उन्हें काफी लताड़ा भी है। ऑरमैक्स मीडिया की वीकली रिपोर्ट में उन्हें पांचवें पायदान पर रखा गया है। वहीं, बीते एपिसोड में देखा गया है कि ऐश्वर्या ने विक्की पर जमकर अपनी भड़ास निकाली, जब उन्होंने उनके मुंह पर दिल का दरवाजा बंद कर दिया। मुनव्वर के खिलाफ भी काफी कुछ कहा गया है, जब ईशा ने आरोप लगाया कि वह फ्रंटफुट पर नहीं खेलते हैं। लेकिन बावजूद इसके, मुनव्वर का गेम लोगों को पसंद आ रहा है।


Ormax Characters India Loves: Top 5 most popular #BiggBoss17 contestants (Oct 28-Nov 3) #OrmaxCIL@munawar0018​, @anky1912​, @AishSharma812​, @neilbhatt4, @jainvick pic.twitter.com/D9RiPddlRw

— Ormax Media (@OrmaxMedia) November 4, 2023

जल्द ही होगी नई वाइल्ड कार्ड एंट्री

ऑरमैक्स मीडिया ने उन्हें अपनी रिपोर्ट में फर्स्ट रैंक पर रखा है। इसके अलावा अंकिता लोखंडे दूसरे नंबर पर हैं, ऐश्वर्या शर्मा तीसरे और नील भट्ट चौथे नंबर पर हैं। बिग बॉस का ये सीजन अपने हाउस थीम को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। मनस्वी एक हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब दो और वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होने वाली हैं। इसमें यूट्यूबर्स सनी आर्य की वाइफ दीपिका और इन्फ्लुएंसर राघव शर्मा शामिल हैं।